Home Breaking News Team India: ‘भारतीय क्रिकेट की समस्या यह है कि…’, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर करने पर भड़के अजय जडेजा

Team India: ‘भारतीय क्रिकेट की समस्या यह है कि…’, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर करने पर भड़के अजय जडेजा

0
Team India: ‘भारतीय क्रिकेट की समस्या यह है कि…’, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर करने पर भड़के अजय जडेजा

[ad_1]

भारत की युवा टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। इस जीत से जहां फैंस बेहद खुश हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के चयन और टीम से बाहर करने की नीतियों की कड़ी आलोचना की। जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीन टी20 मैचों के बाद ईशान किशन का नाम प्लेइंग-11 से गायब देखकर हैरान थे। 




ईशान ने तीन मैचों में दो अर्धशतक जड़े

दरअसल, ईशान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में तीन मैचों में 36.67 की औसत और 144.74 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। ईशान ने शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जड़े थे। हालांकि, तीसरे मैच में खराब बल्लेबाजी और खराब विकेटकीपिंग के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था। उनकी जगह आखिरी दो मैचों में जितेश शर्मा खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण को कोच की भूमिका दी गई थी।


अजय जडेजा ने क्या कहा?

ईशान को बेंच पर बैठाने और आखिरी दो मैचों के लिए उनके नाम पर विचार नहीं करने पर अजय जडेजा बेहद नाराज दिखे। ईशान को आईसीसी विश्व कप में भी सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था। जडेजा ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में खारिज करना बेहद आसान है। चयन के बारे में ज्यादा कोई नहीं सोचता। यह दशकों से हो रहा है। हमने हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। ईशान किशन को सिर्फ तीन मैच मिले। मैं उस खिलाड़ी को पसंद करता हूं क्योंकि वह उन कुछ लोगों में से है जिन्होंने वनडे मैचों में भारत के लिए दोहरा शतक बनाया है।


जडेजा ने टीम मैनेजमेंट से पूछे सवाल

जडेजा ने कहा- क्या उन्हें थकान के कारण वापस भेज दिया गया था? क्या तीन मैच खेलने के बाद वाकई उन्हें इतनी थकान थी कि आराम दिया गया? भारतीय टीम मैनेजमेंट पिछले दो साल से उनका ट्रायल लेने में व्यस्त हैं। अगर आप उनकी परीक्षा लेते रहेंगे, तो वह खुद को कैसे टीम में बना सकेगा? पिछले दो साल से ईशान ने कितने मैच खेले हैं? टीम इंडिया की यह समस्या आज की नहीं है, यह काफी पुरानी है। हम खिलाड़ियों का सही से चयन नहीं करते पर निकाल बड़ी आसानी से देते हैं।


ईशान ने 58 और 52 रन की पारी खेली

ईशान किशन नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। ईशान को बाहर कर टीम मैनेजमेंट ने तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया था। तीसरे टी20 में किशन खाता भी नहीं खोल सके थे। किशन ने इससे पहले विशाखापत्तनम में 39 गेंदों पर 58 रन की प्रभावशाली पारी खेलकर सीरीज की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम में दूसरे टी20 में 32 गेंद में 52 रनों की शानदार पारी खेली। अजय जडेजा ने कहा, ‘ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की पूरी टी20 सीरीज में भी नहीं खेले। अगर यह जारी रहता है, तो आप कैसे सुनिश्चित करेंगे कि वह पूरी तरह से तैयार है?


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here