Home Sports पाक टीम के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के पहले ही मैच में विवाद, CA को माफी मांगनी पड़ी

पाक टीम के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के पहले ही मैच में विवाद, CA को माफी मांगनी पड़ी

0
पाक टीम के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के पहले ही मैच में विवाद, CA  को माफी मांगनी पड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्‍कोरबोर्ड ने PAK के बजाय दूसरा शब्‍द हुआ था इस्‍तेमाल
इस शब्‍द को अपमानजनक अर्थो में यूज किया जाता है
पता चलने पर CA ने गलती सुधारी, बयान भी जारी किया

नई दिल्‍ली. तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंची पाकिस्‍तान टीम (Pakistan Team) के दौरे के शुरुआती मैच में एक विवाद चर्चा का विषय रहा. पाकिस्‍तान टीम 14 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्‍ट सीरीज के पहले, केनबरा में ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम इलेवन के साथ (Pakistan vs AUS PM’s XI) चार दिवसीय मैच खेल रही है. इस मैच का पहला दिन पाकिस्‍तान टीम के लिए बेहतरीन रहा  था. शान मसूद की टीम ने पहली पारी 9 विकेट पर 391 रन बनाकर घोषित की जिसमें ‘कप्‍तान’ ने नाबाद 201 रन की पारी खेली.

हालांकि बुधवार का दिन मैच में शान मसद के शतक के बजाय एक अन्‍य वजह से चर्चा या यूं कहें विवाद में रहा. खेल के लाइव टेलीकास्‍ट के दौरान स्‍कोरबोर्ड पर ऐसा शब्‍द दिखाई दिया जिस नस्‍लीय अर्थों में इस्‍तेमाल किया जाता है. दरअसल, स्‍कोरकार्ड में पाकिस्‍तान के लिए ‘शार्ट फॉर्म’ में PAK के बजाय P**I शब्‍द का प्रयोग किया गया था.

AUS Vs PAK: पाकिस्तान टीम की ‘अग्निपरीक्षा’, ऑस्‍ट्रेलिया में जीता है सिर्फ 4 टेस्ट मैच, कभी नहीं जीती सीरीज

फिर क्‍या था, स्‍कोरबोर्ड के यह स्‍क्रीन शॉट जल्‍द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और कई फैंस ने कथित तौर पर इस अपमानजक शब्‍द के लिए इस्‍तेमाल के लिए क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (CA) को ट्रोल करना शुरू कर दिया. बता दें, P**I शब्‍द का इस्‍तेमाल दुनिया के कई हिस्सों में अपमानजनक माना जाता है. यहां तक कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भी इस शब्द की व्‍याख्‍या ‘आक्रामक’ के रूप में करती है.

VIDEO: गेंदबाज ने खोया आपा तो गंभीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, श्रीसंत बोले- ये…

इस मुद्दे पर सबसे पहले पत्रकार डैनी सईद ने ध्‍यान आकर्षित किया उन्‍होंने सोशल साइट X के अपने अकाउंट पर लाइव टेलीकास्‍ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था. जैसे ही CA को इस चूक की जानकारी मिली उसने तुरंत टेलीकास्‍ट के दौरान P**I शब्‍द को ‘PAK’  शब्‍द से बदल दिया और एक बयान भी जारी किया जिसमें कहा गया कि यह ग्राफिक, आटोमेटिक फीड से जनरेट हुआ है.

मैच की बात करें तो इसमें पाकिस्‍तान टीम ने पर्थ टेस्‍ट से पहले बैटिंग का अच्‍छा अभ्‍यास किया.शान मसूद (Shan Masood )ने टीम को फ्रंट से लीड करते हुए नाबाद 201 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके और एक छक्‍का शामिल रहा.अब्‍दुल्‍ला शफीक ने 38, पूर्व कप्‍तान बाबर आजम ने 40 और सरफराज अहमद ने 41 रनों का योगदान दिया.

Tags: Cricket australia, Pakistan cricket team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here