[ad_1]
जब फिल्म ‘एनिमल’ बन रही थी, उन्हीं दिनों मेरी फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा से मेरी मुलाकात हुई। नरेशन के समय एक सिचुएशन आई वहां पर मैंने वह गाना गाकर सुनाया। संदीप सर ने मेरा गाना गाते हुए रिकॉर्ड कर लिया। मुझे बाद में पता लगा कि उन्होंने वायस नोट पर वह गाना शूट भी कर लिया। जब वायस नोट पर गाना शूट हो गया तो उन्होंने उस गाने को कई बार सुना। संदीप सर ने फैसला किया कि इस गाने में और कुछ नहीं रखना है।
‘लग जा गले’ से मिली प्रेरणा
आज कल तो बिना म्यूजिक के गाने नहीं आते हैं। अब धीरे -धीरे ‘कश्मीर’ गाना बहुत लोकप्रिय हो रहा है और यह गाना अब लोगों के समझ में आ रहा है। जैसे अगर आप ‘लग जा गले’ गाने को गाए तो बिना म्यूजिक के भी आप उस गाने को गा सकते हैं। वैसे ही मैंने उस गाने को बनाने का प्रयास किया और यह बहुत बड़ा प्रयोग था। जो अब मुझे कामयाब होता दिख रहा है। अभी फिल्म में आप जो गीत सुन रहे हैं ,वह मैंने श्रेया घोषाल के साथ बिना म्यूजिक के जो दोबारा रिकॉर्ड किया था वह सुन रहे हैं।
[ad_2]
Source link