Home Sports ‘वर्ल्‍डकप 2023 मैच में हार के बाद बाबर रो दिए थे’, अफगानी क्रिकेटर का खुलासा

‘वर्ल्‍डकप 2023 मैच में हार के बाद बाबर रो दिए थे’, अफगानी क्रिकेटर का खुलासा

0
‘वर्ल्‍डकप 2023 मैच में हार के बाद बाबर रो दिए थे’, अफगानी क्रिकेटर का खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफगान प्‍लेयर रहमतुल्‍लाह गुरबाज का खुलासा
मैच के बाद बाबर ने गुरबाज को बैट गिफ्ट किया था
वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका था पाक

नई दिल्‍ली. किसी भी मैच में अपनी ओर से सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के बाद जब टीम को हार मिलती है तो प्‍लेयर्स के दिल पर क्‍या गुजरती है, इसका अहसास कर पाना मुश्किल है. कई बार तो हार के गम में खिलाड़ी छोटे बच्‍चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगते हैं. वर्ल्‍डकप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ड्रेसिंग रूप में रोने लगे थे. कुछ ऐसा ही हाल अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में पाकिस्‍तान (Pakistan vs Afghanistan) की अनसोची हार के बाद तत्‍कालीन कप्‍तान बाबर आजम (Babar Azam) का था. अफगानिस्‍तान टीम के प्रमुख बल्‍लेबाज रहमतुल्‍लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने बताया हैं कि अफगान टीम के हाथों मिली हार के बाद बाबर के आंखों में आंसू छलक आए थे.

बता दें, वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी और इस खराब प्रदर्शन के बाद अपने मुल्‍क में चौतरफा आलोचना के बाद, बाबर आजम को कप्‍तानी से इस्‍तीफा देने को मजबूर होना पड़ा था. वनडे में अफगानिस्‍तान के खिलाफ पाकिस्‍तान टीम की यह पहली हार थी. अफगान टीम की इस जीत के बाद बाबर आजम ने गुरबाज को अपना एक बल्‍ला भेंट किया था.

विजय हजारे ट्रॉफी: कमाल कर रहा GT का खिलाड़ी, 140 के स्‍ट्राइक रेट से ठोके रन

रहमतुल्‍लाह ने बताया कि इस हार के बाद उन्‍हें बाबर आजम पर बढ़ते प्रेशर का अहसास हो गया था. पाकिस्‍तान के मोमिन शाकिब से बात करते हुए इस अफगानी क्रिकेटर कहा, ‘बाबर से बैट देने के अनुरोध के बाद उन्‍हें इस पाकिस्‍तानी प्‍लेयर की भावनाओं का अहसास हुआ था.बाबर से जुड़े उस पल को मैं कभी नहीं भू ल सकता. हमने पाकिस्तान टीम को हराया था फिर मैंने उनसे यादगार के तौर पर बैट मांगा था. जब वह बैट लेकर आए तो वह बहुत निराश थे.एक खिलाड़ी के रूप में मैं इस भावना को अच्‍छी तरह से महसूस कर सकता हूं.’

क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार लेकिन पहुंचे..

गुरबाज ने कहा, ‘मैं चाहता था कि कैमरे के सामने यह बात न कहूं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि उनकी आंखों में आंसू थे और वह बस  रोने ही थे.हर कोई उनके खिलाफ था लेकिन मैं बाबर भाई को सलाम करता हूं. वह इतने मजबूत थे कि बस चलते रहे,उन्होंने हार नहीं मानी. मैं कह सकता हूं, वह सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं.’ बता दें, बाबर से गिफ्ट में बल्ला मिलने के कुछ दिनों बाद गुरबाज ने पाकिस्‍तान के (पूर्व) कप्‍तान के साथ एक फोटो भी पोस्‍ट की थी.उन्‍होंने लिखा था, ‘एक अद्भुत खिलाड़ी और इंसान की ओर से उपहार.वास्‍तविक जेंटलमैन.सिर ऊपर रखें. मजबूत बने रहिए और चमक बिखरते रहिए.’

Tags: Babar Azam, Rahmanullah Gurbaz, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here