[ad_1]
हाइलाइट्स
यूरोपियन क्रिकेट के टी20 मैच में हुई’रनवर्षा’
केटलुन्या के हमजा ने खेली 193 रन की पारी
यह टी10 मैच का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है
नई दिल्ली. टी10 के एक मुकाबले में मंगलवार को क्रिकेटप्रेमियों को जबर्दस्त ‘रनवर्षा’देखने में मिली और एक बड़ा विश्वरिकॉर्ड बना. यूरोपियन क्रिकेट सीरीज (ECS) टी10 के एक मैच में हमजा सलीम दार ने 43 गेंदों पर नाबाद 193 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 14 चौके और 22 छक्के शामिल थे. हमजा ने केटलुन्या जगुआर की ओर से सोहल हॉस्पिटेलेट (Catalunya Jaguar vs Sohal Hospitalet)के खिलाफ यह पारी खेली.यह टी10 क्रिकेट में किसी बैटर की ओर से बनाया गया सबसे अधिक स्कोर है. पिछला रिकॉर्ड ल्युस डु प्लॉय के नाम पर था जिन्होंने टी10 मैच में 163 रन बनाए थे.
!
Hamza Saleem Dar’s 43-ball 1️⃣9️⃣3️⃣ not out is the highest individual score in a 10-over match. #EuropeanCricket #EuropeanCricketSeries #StrongerTogether pic.twitter.com/4RQEKMynu2
— European Cricket (@EuropeanCricket) December 6, 2023
हमजा की इस पारी की बदौलत केटलुन्या जगुआर टीम 10 ओवर्स में बिना विकेट खोए 257 रनों का भीमकाय स्कोर खड़ा करने में सफल हो गई. जवाब में सोहेल हॉस्पिटेलेट की टीम 10 ओवर में अकेले हमजा के स्कोर को भी पार करने में नाकाम रही. टीम 10 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई और मैच 153 रनों के बड़े अंतर से हारी.
बार्सिलोना में 5 दिसंबर को खेले गए इस मैच में केटलुन्या जगुआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम के ओपनरों हमजा सलीम दार और यासिर अली ने मैदान में चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए बिना आउट हुए ही 10 ओवर में स्कोर 257 रन (25.7 रन प्रति ओवर) तक पहुंचा दिया.जहां हमजा ने 193 रन बनाए, वहीं यासिर ने महज 19 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 58 रनों की पारी खेली.विपक्षी टीम के सभी गेंदबाजों ने अपने दो ओवर के कोटे में 40 से ज्यादा रन दिए.
जवाब में सोहल हॉस्पिटेलेट टीम 10 ओवर में 104 रन ही बना पाई. राजा शहजाद ने सबसे अधिक 25 और कमर शहजाद ने 22 रनों का योगदान दिया.केटलुन्या जगुआर के हमजा ने गेंदबाजी में भी जमकर हाथ दिखाते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.
.
FIRST PUBLISHED : December 8, 2023, 11:46 IST
[ad_2]
Source link