Home Breaking News Cash Recovery: कांग्रेस ने झारखंड में नकदी बरामदगी मामले से झाड़ा पल्ला, सांसद धीरज साहू के कारोबार पर दी सफाई

Cash Recovery: कांग्रेस ने झारखंड में नकदी बरामदगी मामले से झाड़ा पल्ला, सांसद धीरज साहू के कारोबार पर दी सफाई

0
Cash Recovery: कांग्रेस ने झारखंड में नकदी बरामदगी मामले से झाड़ा पल्ला, सांसद धीरज साहू के कारोबार पर दी सफाई

[ad_1]

Congress distances itself from MP Dheeraj Sahu after huge cash recovery from liquor company in Jharkhand

Jharkhand Cash Recovery
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस ने झारखंड में अपने राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी शराब कंपनी के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के बाद उनसे किनारा कर लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सांसद धीरज साहू के कारोबार से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। नकदी के बारे में केवल साहू ही बता सकते हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे आयकर अधिकारी उनके ठिकानों से इतनी बड़ी संख्या में नकदी बरामद कर रहे हैं।

कर चोरी की जांच के सिलसिले में ओडिशा स्थित डिस्टिलरी समूह पर चार दिन से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 290 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है। 2018 में अपने चुनावी शपथपत्र में 34 करोड़ की संपत्ति और 2.36 करोड़ का कर्ज बताने वाले झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से नकदी मिलना जारी है।

कांग्रेस सांसद से जुड़ी कंपनी के परिसर से भारी मात्रा में नकदी बरामदगी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को आश्वासन दिया कि जनता से लूटा गया एक-एक पैसा वापस आएगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें…जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here