Home Breaking News Gaza Crisis: विदेश मंत्री जयशंकर ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से की बात, गाजा और वेस्टबैंक की स्थिति पर की चर्चा

Gaza Crisis: विदेश मंत्री जयशंकर ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से की बात, गाजा और वेस्टबैंक की स्थिति पर की चर्चा

0
Gaza Crisis: विदेश मंत्री जयशंकर ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से की बात, गाजा और वेस्टबैंक की स्थिति पर की चर्चा

[ad_1]

EAM Jaishankar speaks to Palestinian PM discussion on Gaza and West Bank situation

एस जयशंकर।
– फोटो : Twitter

विस्तार


इस्राइल और हमास के बीच पिछले दो महीने से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री से बात की। दोनों नेताओं ने वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बता दे, सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से युद्ध लगातार जारी है।  

जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने गाजा और वेस्ट बैंक के हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जाहिर की। जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। हमने फलस्तीन मुद्दे पर भारत की स्थिति को दोहराया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 12 अक्तूबर को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि फलस्तीन मुद्दे पर भारत की स्थिति दीर्घकालिक और सुसंगत रही है। बागची ने कहा था कि भारत हमेशा इस्राइल के साथ शांति से सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीरत फलस्तीन के संप्रभु और स्वतंत्र राज्य रहने की वकालत की है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here