[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है. दोनों टीमों के बीच अगले एक महीने में टी20, वनडे और टेस्ट मैच खेले जाने हैं. इसकी शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है. भारत और दक्षिण अफ्रीका रविवार, 10 नवंबर को पहले टी20 मैच में आमने-सामने होंगे. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर का एक बयान आया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को उनके ग्राउंड में फेस करना मुश्किल होता है… आखिर क्या है इस बयान के मायने.
भारतीय टीम के बेहतरीन बैटर्स में शुमार श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, साउथ अफ्रीका को उनके ग्राउंड में फेस करना मुश्किल होता है… पर चैलेंज है, इसलिए तो मजा आएगा.’ इस बयान से साफ है कि श्रेयस अय्यर किसी डर की बात नहीं कर रहे हैं. वे तो चैलेंज की बात कर रहे हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीका को उसके घर पर हराना किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर रहा है.
सच यह है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज कभी नहीं जीती है. जबकि वनडे सीरीज में उसे सिर्फ एक बार जीत मिली है, जबकि 5 में हार. हालांकि, मौजूदा दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है. ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि सूर्यकुमार यादव कप्तानी भारतीय वाली जीत की दावेदार है. दक्षिण अफ्रीका में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें से 5 भारत ने जीते हैं.
श्रेयस अय्यर का पोस्ट.
श्रेयस अय्यर की बात करें तो वे मौजूदा समय में उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने अब तक 10 टेस्ट, 58 वनडे और 51 टी20 मैच खेले हैं. श्रेयस अय्यर ने अब तक टेस्ट मैचों में 44.40 की औसत से रन बनाए हैं. वनडे में उनका औसत 49.59 और टी20 में 30.66 है. श्रेयस टेस्ट क्रिकेट में 1 और वनडे में 5 शतक भी लगा चुके हैं.
.
Tags: India vs South Africa, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : December 10, 2023, 09:03 IST
[ad_2]
Source link