Home Breaking News Akbaruddin Owaisi: ‘पार्टी ने वही किया जो…’, अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाने के विवाद पर तेलंगाना मंत्री

Akbaruddin Owaisi: ‘पार्टी ने वही किया जो…’, अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाने के विवाद पर तेलंगाना मंत्री

0
Akbaruddin Owaisi: ‘पार्टी ने वही किया जो…’, अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाने के विवाद पर तेलंगाना मंत्री

[ad_1]

On AIMIM MLA Taking Oath As Interim Speaker Telangana Minister Says It is a normal procedure

Uttam Kumar Reddy
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


तेलंगाना में निर्वाचित विधायकों की शपथ के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच, राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और पार्टी ने वही किया जो करना सही था। 

मुझे प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए…

उन्होंने कहा, ‘विधानसभा में वरिष्ठता के आधार पर मुझे प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था। हालांकि मैंने मंत्री के रूप में शपथ ली है,  इसलिए नियम के अनुसार मुझे प्रोटेम स्पीकर बनने की अनुमति नहीं थी। फिर हमने वरिष्ठ विधायकों पर नजर डाला, तो अकबरुद्दीन ओवैसी सभी दलों में सबसे वरिष्ठ विधायक निकलें। इसलिए उन्हें प्रोटेम स्पीकर चुना गया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।’

एक सामान्य प्रक्रिया थी

रेड्डी ने एआईएमआईएम के एक विधायक को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त करने का बचाव करते हुए कहा कि यह पिछली बीआरएस सरकार के दौरान भी अपनाई गई एक सामान्य प्रक्रिया थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्णय किसी बाहरी कारकों के कारण नहीं, बल्कि जो सही है उसके आधार पर किया गया था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here