Home Breaking News ‘केंद्र कर रहा विचार’: क्या महाराष्ट्र में फिर से बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना? अजित पवार के बयान ने बढ़ी हलचल

‘केंद्र कर रहा विचार’: क्या महाराष्ट्र में फिर से बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना? अजित पवार के बयान ने बढ़ी हलचल

0
‘केंद्र कर रहा विचार’: क्या महाराष्ट्र में फिर से बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना? अजित पवार के बयान ने बढ़ी हलचल

[ad_1]

Ajit Pawar says will reconsider his stand against old pension scheme

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार
– फोटो : एएनआई

विस्तार


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पुरानी पेंशन योजना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि योजना के खिलाफ उनका पहले का रुख बदल गया है। साथ ही उन्होंने कहा इस मामले पर वह सकारात्मक रूप से पुनर्विचार करेंगे। 

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वेतन, पेंशन राशि के बीच संतुलन बनाना चाहती है। राज्य सरकार पर वित्त पर बोझ न पड़े इसका ध्यान रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस और मेरे बीच पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी। 

साथ ही कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ओपीएस के प्रति अपना विरोध जताया था, जब मैं अतीत में राज्य का वित्त मंत्री था तब मैंने भी एक सत्र के दौरान ऐसी ही बातें कही थीं। हालांकि मेरी जानकारी के मुताबिक, केंद्र इस लंबित मामले पर विचार करने के बारे में सोच रहा है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here