Home Breaking News Gambhir vs Sreesanth: श्रीसंत विवाद पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया; ‘फिक्सर’ बुलाया या नहीं? इस पर दिया यह जवाब

Gambhir vs Sreesanth: श्रीसंत विवाद पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया; ‘फिक्सर’ बुलाया या नहीं? इस पर दिया यह जवाब

0
Gambhir vs Sreesanth: श्रीसंत विवाद पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया; ‘फिक्सर’ बुलाया या नहीं? इस पर दिया यह जवाब

[ad_1]

भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच विवाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने आए थे और मैच के दौरान ही एक-दूसरे से भिड़ गए थे। तब से सोशल मीडिया पर फैंस दो पक्ष में बंट गए हैं। श्रीसंत ने कई वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि गंभीर ने मैच के दौरान उन्हें ‘फिक्सर’ कहा था।

वहीं, गंभीर ने इस पूरे विषय पर पहले सोशल मीडिया पर एक छोटी सी प्रतिक्रिया दी थी और किसी का नाम लिए बिना कहा था कि जब लोग दुनिया में सुर्खियां बंटोरने की कोशिश करें तो आप सिर्फ मुस्कुराइए। हालांकि, जब गंभीर से विशेष रूप से इस मामले पर बोलने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। श्रीसंत के कुछ गंभीर आरोपों के बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अभी तक इस विवाद का अपना पक्ष साझा नहीं किया है।




दिल्ली में एक चैरिटी कार्यक्रम में श्रीसंत के साथ तीखी बहस के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, ‘मेरे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं यहां एक अच्छे काम के लिए आया हूं और इस बारे में बात नहीं करना चाहता।’


श्रीसंत उस मैच के बाद से लगातार गंभीर पर निशाना साधते रहे हैं। पहले तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर गंभीर पर सिर्फ कुछ कहने का आरोप लगाया था। इसके बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने अगले ही दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट से गंभीर पर उन्हें ‘फिक्सर’ कहने का आरोप लगाया था और आलोचना की थी। गंभीर के पोस्ट के बाद श्रीसंत और बौखला गए थे। उन्होंने उसके कमेंट में लिखा, ‘आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी हर क्रिकेटर के साथ विवादों में उलझे रहते हैं। आपके साथ क्या समस्या है? 


श्रीसंत ने लिखा- मैंने बस मुस्कुराया और देखा। आपने मुझे फिक्सर करार दिया? सच में? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपके पास इस तरह से बोलने और जो चाहे कहने का कोई अधिकार नहीं है। आपने मौखिक रूप से अंपायरों को भी गाली दी और फिर भी आप मुस्कुराने की बात करते हैं? आप अहंकारी हैं। आपके मन में समर्थन करने वालों के लिए किसी भी तरह का कोई सम्मान नहीं है। कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए सम्मान रखता था। आपने अपमानजनक फिक्सर शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया। लगातार मुझे उकसाने की कोशिश की। आप जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था। मुझे यकीन है कि भगवान भी आपको माफ नहीं करेंगे। भगवान सब कुछ देख रहा है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here