Home Breaking News Jharkhand: CM सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें, धनशोधन मामले में ईडी के सामने कल होना होगा पेश

Jharkhand: CM सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें, धनशोधन मामले में ईडी के सामने कल होना होगा पेश

0
Jharkhand: CM सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें, धनशोधन मामले में ईडी के सामने कल होना होगा पेश

[ad_1]

ED summons Jharkhand CM Hemant Soren for questioning in money-laundering case on Tuesday

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
– फोटो : PTI

विस्तार


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को एक नया समन जारी किया है।

कल होना होगा पेश

सूत्रों के अनुसार, सोरेन को संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। बता दें, मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होना है। 

छठी बार नोटिस जारी

गौरतलब है, सोरेन को छठी बार नोटिस जारी किया गया है। पहले पांच समन जारी होने के बाद भी वह कभी पेश नहीं हुए क्योंकि उन्होंने ईडी की कार्रवाई से संरक्षण की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

यह है मामला

ईडी उस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 48 वर्षीय नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here