Home Breaking News Karni Sena: इसलिए हुई थी गोगामेड़ी की हत्या, रोहित राठौड़ को इस बात से थी खुन्नस, नितिन फौजी बोला- मेरा तो…

Karni Sena: इसलिए हुई थी गोगामेड़ी की हत्या, रोहित राठौड़ को इस बात से थी खुन्नस, नितिन फौजी बोला- मेरा तो…

0
Karni Sena: इसलिए हुई थी गोगामेड़ी की हत्या, रोहित राठौड़ को इस बात से थी खुन्नस, नितिन फौजी बोला- मेरा तो…

[ad_1]

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi murdered due to withdrawing from protest of Rajputs

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल की वर्ष 2017 में मुठभेड़ में हुई मौत के बाद राजपूतों ने प्रदर्शन किया था। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी इस प्रदर्शन में बीच में हट गए थे। प्रदर्शन से हटना ही गोगामेडी की हत्या का कारण बन गया। इस कारण ही रोहित गोदारा ने गोगामेड़ी की हत्या करवाई है।

दूसरे, शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ गोगामेडी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस बात का रोहित राठौड़ बदला लेना चाहता था। ऐसे में रोहित ने नितिन फौजी को साथ लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उसके घर में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों शूटर समेत तीनों आरोपियों को जयपुर, राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि विदेश में बैठे रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाई है। आंनदपाल की मौत के बाद गोगामेड़ी के राजपूतों के प्रदर्शन को छोड़ने पर रोहित गोदारा को लगा कि उसने साथ नहीं दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, शूटर्स को यह भी लगता था कि गोगामेड़ी जबरन उगाही में भी टांग अड़ाता था। साथ ही सुखदेव गोगामेड़ी ने रोहित राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में रोहित राठौड़ गिरफ्तार हुआ था। रोहित राठौड़ इसका बदला लेना चाहता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here