[ad_1]

गावस्कर, रोहित और गंभीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होने वाली टीम के कुछ मुकाबलों में से एक है। भारत का 2013 के बाद अपने पहले आईसीसी खिताब का इंतजार जारी है और वनडे विश्व कप के फाइनल में हार के बाद अगले साल होने वाला टी20 क्रिकेट विश्व कप उस सूखे को खत्म करने का शानदार मौका होगा। अगर शुरुआती संकेतों पर गौर किया जाए तो बीसीसीआई के चयनकर्ता टी20 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जो भारतीय टी20 टीम चुनी गई है, उसमें रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा जैसे युवा स्टार शामिल हैं। इनके पास विश्व कप के लिए टीम में जगह पक्की करने का शानदार अवसर होगा।
[ad_2]
Source link