Home Sports 5 पारी.. 4 अर्धशतक, रोहित-विराट नहीं, कौन है साउथ अफ्रीका का सबसे बड़े दुश्मन?

5 पारी.. 4 अर्धशतक, रोहित-विराट नहीं, कौन है साउथ अफ्रीका का सबसे बड़े दुश्मन?

0
5 पारी.. 4 अर्धशतक, रोहित-विराट नहीं, कौन है साउथ अफ्रीका का सबसे बड़े दुश्मन?

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को करारी शिकस्त दी.
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार फिफ्टी ठोकी.

नई दिल्ली. टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) टी20 सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम के अलावा साउथ अफ्रीका ही थी जिसने वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों को पस्त कर दिया. लेकिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की भी हालत पतली नजर आई. हालांकि, उस दौरान रोहित-कोहली भी टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन प्रोटियाज टीम का सबसे बड़ा दुश्मन रोहित या कोहली नहीं सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है जो अभी तक टी20 में इस टीम के खिलाफ कोई भी बैटर नहीं कर सका.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं, दूसरे मुकाबले में भी बारिश ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया. हालांकि, जब तक बारिश नहीं हुई टीम इंडिया गेम में बनी हुई थी. भले ही भारत ने महज 6 रन के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों को खो दिया था. लेकिन सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 180 रन टांग दिए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्काई के आंकड़े देखें तो टी20 में इस टीम के खिलाफ वे सबसे घातक नजर आते हैं. उन्होंने महज 5 पारियों में इस टीम के खिलाफ 7 फिफ्टी ठोक दी हैं.

डेविड वॉर्नर भी लिस्ट में शामिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं. उन्होंने भी इस टीम के खिलाफ 4 हाफ सेंचुरी ठोकी हैं. लेकिन वॉर्नर ने इसके लिए 15 पारियां खर्च की. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और जॉनी बेयरिस्टो ने भी 4 फिफ्टी ठोकी हैं, लेकिन रिजवान ने इसके लिए 11 पारियां लीं जबकि बेयरिस्टो ने 13 पारियों में ये कारनामा किया. स्काई ने महज 5 इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हैट्रिक ले चुका यह भारतीय प्‍लेयर, आईपीएल में भी मचाता है धूम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बारिश के चलते साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला. स्काई ने इस मैच में 56 रन जबकि रिंकू सिंह ने भी 68 रन ठोके. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

Tags: David warner, Ind vs sa, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here