Home Sports IND vs SA: दिग्‍गज क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीकी बैटर की विराट कोहली से की तुलना

IND vs SA: दिग्‍गज क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीकी बैटर की विराट कोहली से की तुलना

0
IND vs SA: दिग्‍गज क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीकी बैटर की विराट कोहली से की तुलना

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेल स्‍टेन ने रीजा हेंड्रिक्‍स की जमकर सराहना की
कहा-वह विराट की तरह क्‍लासिक शॉट खेलता है
गेंद को शानदार तरीके से टाइम करने वाला बैटर है

नई दिल्‍ली. दक्षिण अफ्रीका ने भारत (India vs South Africa) को 5 विकेट से हराकर तीन टी20I मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जब पहले बैटिंग करते हुए रिंकू सिंह (Rinku Singh) के नाबाद 68 (39 गेंद, 9 चौके व दो छक्‍के)और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के 56 रनों (36 गेंद, पांच चौके और तीन छक्‍के) की मदद से 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाए थे तभी बारिश शुरू हो गए. बारिश रुकने के बाद मैच में दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन बनाने का रिवाइज्‍ड टारगेट दिया गया जिसे मेजबान टीम ने रीजा हेंड्रिक्‍स के 49 रन (27 गेंद, आठ चौके व एक छक्‍का)और कप्‍तान एडेन मार्कराम के 30 (17 गेंद,चार चौके और एक छक्‍का) के पारियों की मदद से 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

मैच में रीजा हेंड्रिक्‍स (Reeza Hendricks)के प्रदर्शन की दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन (Dale Steyn) ने जमकर प्रशंसा की और उनकी बैटिंग शैली की तुलना टीम इंडिया के स्‍टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) से की. उन्‍होंने रीजा की बैटिंग के तकनीकी पहलू खासकर उनके कवर ड्राइव की सराहना की.

VIDEO: गिब्‍स के अलावा भारतीय मूल का बैटर भी ODI में एक ओवर में लगा चुका 6 छक्‍के, युवराज के शहर में हुआ जन्‍म

इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक स्‍टेन ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘वह बेहतरीन खेला.तकनीकी रूप से कुशल है और गेंद का शानदार तरीके से टाइम करने वाला बैटर है.हम विराट कोहली के क्लासिकल ड्राइव के बारे में बात करते हैं, हेंड्रिक्स उस तरह से यह शॉट खेलता है. आपने देखा कि उसने कितनी बढ़‍िया बैटिंग की. उन्होंने गेम के अचछी तरह चलाया और जरूरत के मुताबिक बैटिंग की.यह शानदार पारी थी.’ हालांकि स्‍टेन यह जोड़ने से भी नहीं चूके कि मैच में हेंड्रिक्स को थोड़ा किस्‍मत का भी साथ मिला.शुरुआत में एक या दो बार गेंद ने उनके बल्‍ले का किनारा लिया लेकिन भारतीय अनलकी रहे.’

हार को पचाना आसान नहीं लेकिन… निराशा से बाहर निकले रोहित, सुनाई आपबीती

स्‍टेन ने भारत के टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की भी प्रशंसा की.उन्‍होंने कहा, ‘सूर्यकुमार ने कप्‍तान होने के बावजूद बैटिंग को लेकर अपना नजरिया नहीं बदला. कप्‍तानी का बोझ रहने पर कभी कभी आपको बहुत कुछ सोचना होता है.कप्‍तानी का प्रेशर कभी-कभी आपके खेलने के तरीके को बदल सकता है लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.उसके पास ढेरों शॉट हैं और वह बैटिंग को बेहद आसान बना देता है.’

Tags: Dale steyn, India vs South Africa, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here