[ad_1]
हाइलाइट्स
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं गोपालगंज के रहने वाले साकिब.
आइपीएल में साकिब हुसैन का 20 लाख रुपए है बेस प्राइज.
विकेट कीपर और बेहतर बल्लेबाज हैं पटना के विपिन सौरभ.
गोपालगंज. भारतीय टीम के क्रिकेटर बिहार के पटना निवासी ईशान किशन और गोपालगंज के मुकेश कुमार के बाद नए खिलाड़ियों का नाम आइपीएल में आने से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. वहीं, आइपीएल में इस बार गोपालगंज के दरगाह शरीफ मोहल्ले के निवासी अली अहमद हुसैन के पुत्र साकिब हुसैन का नाम ऑक्शन में शामिल है. साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.
बता दें कि साकिब हुसैन का चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में इनका चयन पहले से हुआ है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली के बेहद चहेते माने जाते हैं. यही कारण है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि आइपीएल के ऑक्शन में साकिब को चेन्नई सुपर किंग भी ले सकती है. साकिब हुसैन का बेस प्राइप 20 लाख रुपए है.
19 दिसंबर को IPL ऑक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2024 प्लेयर ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी कर दी गई है. पटना के विपिन सौरभ और गोपालगंज के साकिब हुसैन का नाम शामिल हुआ है. दुबई में 19 दिसंबर, 2023 को ऑक्शन होनेवाली है. भारत के 214 खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल होंगे, जिसमें बिहार के दो नए खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है.
पटना के विपिन का भी चयन
बता दें कि पटना के रहनेवाले विपिन सौरभ विकेट कीपर और बेहतर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. पहली बार विपिन सौरभ और गोपालगंज के साकिब हुसैन का आइपीएल ऑक्शन में नाम शामिल हुआ है. साकिब की बॉलिंग स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से है.
पांच करोड़ में बिके थे मुकेश
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल-2023) के लिए गोपालगंज के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पांच करोड़ रुपए में बिके थे. दिसंबर-2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को आइपीएल खिलाड़ी के रूप में पांच करोड़ रुपए की बोली लगातार खरीदा था. उसके बाद घेरलू श्रृंखला मैच में मुकेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया था. आज मुकेश कुमार अंतराष्ट्रीय स्तर के तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Gopalganj news, IPL Auction
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 09:49 IST
[ad_2]
Source link