[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ी
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 आज खेला जाएगा
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कर सकती है बड़े बदलाव
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच आज यानी गुरुवार को खेला जाएगा. सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत बराबरी से करनाचाहेगी. सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था जबकि दूसरे टी20 में मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 विकेट से हराया था. तीसरे टी20 में टीम इंडिया 3 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. इसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच राहुल द्रविड़ को माथापच्ची करनी पड़ सकती है.
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) या तिलक वर्मा (Tilak Varma) में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, इसको लेकर फैसला आसान नहीं होगा. दूसरे टी20 में तिलक का खेलने का मौका मिला था. उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश की. तिलक ने 20 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए. तिलक ने कप्तान सूर्या के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किलों से निकाला. ओपनर यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि शुभमन गिल भी जल्दी पवेलियन लौट गए थे. इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अय्यर ने आखिरी दो मैचों में तिलक को रिप्लेस किया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ तीसरे टी20 में श्रेयस की वापसी तय है.
टीम इंडिया से हुआ ड्रॉप तो विदेश पहुंच गया क्रिकेटर, इस टीम से किया करार, 8 शतक जड़ चुका है
रवि बिश्नोई का उतरना तय
स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला सकता है. बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. बिश्नोई मौजूदा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर हैं. दूसरे टी20 में कुलदीप को मौका मिला था लेकिन वह सिर्फ एक शिकार कर पाए. उन्होंने 3 ओवर में 26 रन खर्च किए.
ईशान या जितेश? किसे मिलेगा मौका
विकेटकीपर ईशान किशन टीम इंडिया के साथ लगातार बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के शुरुआती 3 टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. इसके बाद आखिरी के दो टी20 में जितेश शर्मा का मौका दिया गया. जितेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में सिर्फ एक रन ही बना सके. बावजूद इसके जितेश को तीसरे टी20 में भी मौका मिल सकता है. ऐसे में ईशान को फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है.
तीसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/ईशान किशन (विकेटकीपर), 7. रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.
.
Tags: Ind vs sa, Jitesh Sharma, Kuldeep Yadav, Ravi Bishnoi, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Tilak Varma
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 09:53 IST
[ad_2]
Source link