[ad_1]
IDF filling sea water in tunnels of Gaza Strip: वर्ष 1948 में इजरायल की स्थापना के बाद से आसपास के मुस्लिम देश उसके घोर विरोधी रहे हैं. उन्होंने कई बार एकजुट होकर उस पर हमला किया. इस हमले में उन्हें कुछ फायदा तो नहीं हुआ बल्कि अपनी जमीन और गंवानी पड़ गई. इन देशों से भी बड़ी गलती 4 महीने पहले फिलीस्तीन के आतंकी गुट हमास ने कर दी, जिसने 28 जुलाई 2023 को इजरायल में घुसकर उसके 14 सौ नागरिकों को मार दिया. इस वहशियाना आतंकी वारदात के बाद बुरी तरह बिफरा इजरायल उन आतंकियों को जड़मूल से खत्म करने करने के लिए ऐसी खौफनाक मौत देने में लगा है, जिसके बारे में जानकर आप भी सिहर जाएंगे.
सुरंगों में समुद्री पानी भर रहा इजरायल
रक्षा जानकारों के मुताबिक पिछले 4 महीने से इजरायल जल, थल और नभ, तीनों तरीके से गाजा पर बम बरसा रहा है. उसकी ताबड़तोड़ बमबारी से आधा गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद हमास के बड़े आतंकी नीचे गहराई में बनी सुरंगों में अब भी सुरक्षित छिपे हुए हैं. उन आतंकियों को चूहे की मौत मारने के लिए इजरायल अब उन सुरंगों में पानी भर रहा है. इसके लिए पाइप लाइन बिछाकर समुद्री पानी को गाजा की इन सुरंगों तक पहुंचाया गया है.
लगाए गए हैं हैवी मोटर पंप
डेली मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने “गाजा मेट्रो” नाम के भूमिगत ठिकाने में छिपे हमास के आतंकियों को पानी में डुबोकर मारने के लिए वहां 5 बड़े वाटर पंप लगाए हैं. ये हैवीवेट पंप समुद्री पानी को तेजी से खींचकर उसे सुरंगों में पहुंचा रहे हैं. इज़रायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट का कहना है, हमारे सैनिक जमीन की गहराई में बनी हमास की सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर रहे हैं. जल्द ही हम गाजा से हमास को पूरी तरह खत्म कर देंगे.
दलदली होकर धंस सकती है मिट्टी
डिफेंस एक्सपर्टों का कहना है कि हमास ने गाजा पट्टी में जमीन के नीचे कई किमी तक सुरंगों का जाल बिछाया हुआ है. ऐसे में उन सभी सुरंगों में पानी भरने का काम कई हफ्तों तक चल सकता है. इसमें जहां हमास के आतंकी मारे जाएंगे, वहीं गाजा पट्टी की जमीन भी दलदली होकर धंस सकती है. ऐसे में वहां बचे मकान गिरने से काफी लोगों की मौत हो सकती है.
अब तक 18 हजार 400 लोगों की मौत
रिपोर्ट के अनुसार इजरायल-हमास के बीच युद्ध में अब तक गाजा के 18 हजार 400 लोग मारे जा चुके हैं. आशंका है कि इजरायल के समुद्री जल प्रलय अभियान से गाजा में क्रिसमस से पहले 1400 लोग और मर सकते हैं. जिससे इस साल तक गाजा में मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच सकता है. इजरायल के इस खतरनाक बदले को कई लोग पर्यावरण के लिहाज से भी खतरनाक मान रहे हैं. हालांकि हमास आतंकियों के खात्मे से कम पर इजरायल रुकने को तैयार नहीं है.
.
[ad_2]
Source link