Home Sports Mohammad Shami : मुस्लिम होने पर गर्व, कुछ लोगों को केवल चुगलखोरी से प्यार.. सजदा विवाद पर बोले शमी

Mohammad Shami : मुस्लिम होने पर गर्व, कुछ लोगों को केवल चुगलखोरी से प्यार.. सजदा विवाद पर बोले शमी

0
Mohammad Shami : मुस्लिम होने पर गर्व, कुछ लोगों को केवल चुगलखोरी से प्यार.. सजदा विवाद पर बोले शमी

[ad_1]

Mohammad Shami Sajda Controversy in World Cup : भारतीय टीम अपनी मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप (ODI World Cup-2023) में भले ही ट्रॉफी नहीं उठा पाई और फाइनल में हार गई लेकिन पेसर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने यादगार प्रदर्शन किया. वह इस आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इसी बीच उनसे एक विवाद भी जुड़ गया, जब कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाते हुए कहा कि वह मैदान पर सजदा करना चाहते थे. पेसर शमी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और खुलकर अपनी बात रखी.

वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल

2023 के वनडे विश्व कप में भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन जब न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे तो जैसे तहलका मचा दिया. खिलाफ धर्मशाला में खेले गए उस लीग मैच में शमी ने 5 विकेट लिए. सेमीफाइनल में तो इसी टीम के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. देखते ही देखते शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम कर लिए और वह वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए.

‘सजदा’ विवाद और ट्रोलर्स ने बनाया निशाना

वर्ल्ड कप के दौरान शमी को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया. दरअसल, शमी श्रीलंका के खिलाफ लीग मैच में अपने घुटनों पर बैठ गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि वह सजदा करना चाहते थे. शमी ने इस विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, ‘मैं आपके धर्म में किसी को नहीं रोकूंगा. आप मेरे धर्म में किसी को नहीं रोकेंगे. अगर मुझे करना है तो मैं कर लूंगा ना. दिक्कत क्या है. मैं मुस्लिम हूं, मैं इसे गर्व से कहता हूं. मुझे फख्र है कि मैं भारतीय हूं. अगर मुझे सजदा करने के लिए किसी दूसरे की इजाजत चाहिए होती तो फिर मैं रहूंगा ही क्यों इंडिया में.’

‘जिस दिन सजदा करना होगा, कर लूंगा’

शमी ने आगे कहा, ‘मैंने भी सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें देखी कि मैं सजदा करना चाहता था और मैंने नहीं किया. अरे भई पहले कभी किया है मैंने. पांच विकेट तो मैंने पहले भी लिए हैं. जिस दिन मुझे सजदा करना होगा, मैं करूंगा, तब कोई सवाल खड़ा करके दिखाए.’

‘कुछ लोगों को चुगलखोरी से प्यार’

शमी यहां नहीं रुके. उन्होंने ट्रोलर्स को भी तीखे अंदाज में लताड़ लगाई. उन्होंने कहा, ‘हमें कहां परेशान करना है, वो सोच होती है इन लोगों की. ये लोग ना तो मेरे साथ हैं और ना आपके. ये किसी से प्यार नहीं करते. इन्हें सिर्फ चुगलखोरी से प्यार है. इन्हें केवल कंटेंट चाहिए. दरअसल मैं अपनी एनर्जी से बाहर गेंदबाजी कर रहा था. थक चुका था, बल्लेबाज बीट तो हो रहे थे लेकिन आउट नहीं. जब 5वां विकेट मिला तो मैं घुटनों पर बैठा था. आगे झुका तो लोगों ने मीम ही बना डाला. इतने फ्री लोग हैं ना दुनिया में. लगता है उनके पास कोई काम ही नहीं है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here