[ad_1]
हाइलाइट्स
चक्रबर्ती और कौल ने लिए हैं अभी सबसे ज्यादा विकेट
राहुल चाहर को ऐसा करने के लिए चाहिए तीन विकेट
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर है. फाइनल मुकाबला शनिवार, 16 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान (Haryana vs Rajasthan) के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए खिताबी मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. सेमीफाइनल में हरियाणा ने तमिलनाडु को और राजस्थान ने कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक विकेट तमिलनाडु के वरुण चक्रबर्ती और पंजाब के सिद्धार्थ कौल (19-19 विकेट) ने लिए हैं लेकिन इन दोनों की ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. चक्रबर्ती ने आठ और कौल ने छह मैचों में यह विकेट हासिल किए थे. विकेटों के मामले में हरियाणा के युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस समय ओडिशा के देवब्रत प्रधान, कर्नाटक के वासुकी कौशिक और तमिलनाडु के आर. साई किशोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान (18-18 विकेट) पर हैं जबकि राजस्थान के राहुल चाहर (Rahul Chahar) 17 विकेट के साथ इससे ठीक पीछे यानी तीसरे स्थान पर.
Dhoni के संन्यास के बाद BCCI का फैसला, मैदान पर नहीं दिखाई देगी जर्सी नंबर-7
राहुल चाहर ने अब तक टूर्नामेंट के आठ मैचों में 17 विकेट लिए हैं.Rahul Chahar/Instagram
चहल फाइनल के पास वरुण चक्रबर्ती और सिद्धार्थ कौल को पीछे छोड़ को मौका था लेकिन वह वनडे सीरीज के लिए अब साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं. चहल की लंबे समय बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
‘मेरे संन्यास लेने की वजह आप ही थे’, डिविलियर्स ने की भारतीय प्लेयर की तारीफ
विजय हजारे ट्रॉफी में चहल ने 8 मैचों में 14.83 के औसत से 18 विकेट लिए थे, इस दौरान 26 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. दूसरी ओर, राहुल चाहर ने आठ ही मैचों में 14.35 के औसत से 17 विकेट लिए हैं, 34 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
.
Tags: Rahul chahar, Vijay hazare trophy, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : December 16, 2023, 06:22 IST
[ad_2]
Source link