[ad_1]

हमास-इस्राइल युद्ध
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
हमास और इस्राइल के बीच शुरू हुए युद्ध को दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। 7 अक्तूबर को हमास के हमले के बाद इस्राइल हमास को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया था। इसके लिए इस्राइली सेना ने सात हफ्ते पहले गाजा में जमीनी आक्रमण की शुरुआत की। हालांकि, इस अभियान में सबसे बड़ी समस्या हमास के सुरंगी जाल की है जो पूरे गाजा में भूलभुलैया की तरह फैली हुई है। ऐसे में सुरंगी जाल को खत्म करने के लिए आईडीएफ ने सुरंगों में पानी भरना शुरू कर दिया है।
आइये जानते हैं कि हमास-इस्राइल युद्ध में ताजा हालात क्या हैं? इस्राइल की गाजा में सुरंगों में पानी भरने की योजना क्या है? आखिर इस्राइल के सामने हमास का सुरंगी जाल कितनी बड़ी चुनौती है?
[ad_2]
Source link