[ad_1]
हाइलाइट्स
हैरी ब्रूक ने 7 गेंदों पर नाबाद 31 रन ठोके
निकोलस पूरन शतक से चूके
फिलिप साल्ट ने ठोका तूफानी शतक
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा टी20 मैच बेहद रोमांचक रहा. इंग्लैंड को आखिरी ओवरी में जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी और उदीयमान बैटर हैरी ब्रूक ने महज 5 गेंदों पर ही विंडीज से लगभग हारी हुई बाजी छिन ली. लगातार दो टी20 गंवाने के बाद इंग्लैंड ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया है. विंडीज की ओर से रखे गए 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक के आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.
इंग्लैंड (WI vs ENG) को 6 गेंदों पर जीत के लिए 21 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे हैरी ब्रूक (Harry Brook) . विंडीज की ओर से गेंदबाजी छोर पर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को लगाया गया जो डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक ने रसेल को चौका जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के दर्शन कराए. तीसरी गेंद पर भी ब्रूक ने छक्का जड़ा. इसके बाद मैच में रोमांच लौट चुका था. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने फिलिप साल्ट के साथ दौड़कर दो रन लिए. 5वीं गेंद पर ब्रूक ने फिर छक्का जड़ा और इंग्लैंड को एक गेंद बाकी रहते रोमांचक जीत दिला दी. इस तरह से रसेल 21 रन का बचाव करने में असफल रह और ब्रूक ने 5 गेंदों पर 24 रन बनाकर मैच का नतीजा अपने पक्ष में कर लिया.
निकोलस पूरन ने खेली 82 रन की पारी
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. विंडीज ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के 82 और कप्तान रोवमैन पॉवेल के 39 रन के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बनाए. शाई होप ने 26 रन का योगदान दिया वहीं शेरफेन रदरफोर्ड 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद और सैम करेन ने 2-2 विकेट चटकाए.
हैरी ब्रूक ने 7 गेंदों पर ठोके 31 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिलिप साल्ट और जोस बटलर ने शतकीय शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े. बटलर 34 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए वहीं साल्ट ने 56 गेंदों पर 4 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए. लियाम लिविंगस्टोन ने 18 गेंदों पर 30 रन बनाए वहीं हैरी ब्रूक ने 7 गेंदों पर नाबाद 31 रन ठोक दिए.
.
Tags: Andre Russell, England, Jos Buttler, Nicholas Pooran, West indies
FIRST PUBLISHED : December 17, 2023, 07:48 IST
[ad_2]
Source link