Home Breaking News Politics: पीएम मोदी के ‘बहस नहीं’ वाली टिप्पणी पर जयराम रमेश का तंज; बोले- अपने सांसद की वजह से ऐसा बोल रहे

Politics: पीएम मोदी के ‘बहस नहीं’ वाली टिप्पणी पर जयराम रमेश का तंज; बोले- अपने सांसद की वजह से ऐसा बोल रहे

0
Politics: पीएम मोदी के ‘बहस नहीं’ वाली टिप्पणी पर जयराम रमेश का तंज; बोले- अपने सांसद की वजह से ऐसा बोल रहे

[ad_1]

Politics: Jairam Rameshs taunt on PM Modis 'no debate' comment; Said- He is saying this because of his MP

नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बीते बुधवार को संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। जिसके बाद से ही तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। घटना के बाद संसद में सभी विपक्षी दलों ने इस चूक पर चर्चा की मांग की थी, जिसके बाद सदन में काफी हंगामा हुआ। इसी बीच, सुरक्षा में चूक मामले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसके बाद से एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर बहस नहीं करने की बात कही, वह इसलिए ऐसा बोल रहे हैं क्योंकि भाजपा सांसद की वजह से सुरक्षा में सेंध लगी थी। 

भाजपा सांसद के कारण लगी सुरक्षा में सेंध- जयराम

जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा सदन में सुरक्षा चूक मामले पर विपक्ष का गतिरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर बयान नहीं दे देते हैं। पीएम मोदी की पहली टिप्पणी पर बोलते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को बचाने की कोशिश हो रही है। सरकार इस मुद्दे पर बहस करने से डर रही है। बता दें पीएम मोदी ने मामले पर टिप्पणी देते हुए कहा कि सुरक्षा में चूक मामले पर जांच की जरूरत है, बहस की नहीं। बता दें घटना के बाद से ही तमाम विपक्षी दल मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है गुरुवार को 14 सांसदों को कार्यवाही में व्यवधान डालने के चलते संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

विपक्ष जानना चाहता है कि चूक कैसे हुई- जयराम

13 दिसंबर को लोकसभा सदन में हुई घटना पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक जैसे मुद्दों पर जांच की जरूरत होती है, न कि बहस की। इसी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कस दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भारत की सभी दल चर्चा की मांग कर रहे हैं। हम जानना चाहते हैं कि आखिर यह घटना कैसे घटी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चर्चा से भाग रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी के सांसद की भूमिका पर सवाल उठाए जाएंगे। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here