[ad_1]
अभिनेता राज कुमार कनौजिया ने निर्माता निर्देशक विक्की बहरी को सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिख कर फिल्म ‘लव प्रोजेक्ट’ में काम खत्म होने के एक साल बाद भी भुगतान न होने को लेकर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की। इस बारे में निर्माता निर्देशक विक्की बहरी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने ना तो फोन उठाया और ना ही मैसेज का जवाब दिया। राज कुमार कनौजिया के पोस्ट से कुछ और टेक्नीशियन उनके समर्थन में आगे हैं, जिनका भुगतान विक्की बहरी ने नहीं किया है।
फिल्म ‘लव प्रोजेक्ट’ में अभिनेता राजकुमार कनौजिया ने एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाई है। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग हमने एक साल पहले की थी, लेकिन आज तक इस फिल्म का पेमेंट नहीं मिला। जब भी निर्माता निर्देशक विक्की बहरी से पेमेंट की बात करता हूं, कल पर टालते रहे और आज तक उनका कल नहीं आया। मैं बहुत ही दुखी होकर सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखी है। मेरे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद विक्की बहरी का फोन मेरे पास आया और उन्होंने मुझे मानहानि का केस करने की घमकी दी है।’
Dunki: एक घर की वजह से राजकुमार हिरानी को मिला था ‘डंकी’ का आइडिया, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
Charu Asopa: ‘सिंगल मदर होना अपराध…,’ चारू असोपा ने घर ढूंढते वक्त आई परेशानियों को किया साझा
Animal: ‘एनिमल’ को बोल्ड बताते हुए अरशद वारसी ने दिया बड़ा बयान, ऐसी फिल्म करने से किया साफ इनकार
[ad_2]
Source link