Home Sports IND vs SA: दूसरा वनडे आज, क्‍या रिंकू और रजत पाटीदार को मिलेगा मौका?

IND vs SA: दूसरा वनडे आज, क्‍या रिंकू और रजत पाटीदार को मिलेगा मौका?

0
IND vs SA: दूसरा वनडे आज, क्‍या रिंकू और रजत पाटीदार को मिलेगा मौका?

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टीम आज दूसरे वनडे मैच में जब आमने-सामने होंगी तो केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज पर कब्‍जा जमाने की होगी. तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ देर बाद गकेबेरहा (Gqeberha) के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. जोहानिसबर्ग में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम ने बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में ही जबर्दस्‍त प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट की आसान जीत हासिल की थी और फिलहाल सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है.

इस मैच में जहां गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने क्रमश: पांच और चार विकेट लेते हुए जहां दक्षिण अफ्रीकी बैटरों की कठिन परीक्षा ली थी, वहीं बैटिंग में श्रेयस अय्यर और डेब्‍यूटेंट साई सुदर्शन ने अर्धशतक जमाया था.

IPL 2024 Auction Live: कितने खिलाड़ी नीलामी से खरीदे जाएंगे? कौन बिक सकता है सबसे महंगा? इन प्लेयर्स के लिए होगी मारामारी

चूंकि टीम मैनेजमेंट ने टेस्‍ट सीरीज की तैयारी के लिए श्रेयस को रिलीव कर दिया है, ऐसे में दूसरे वनडे की प्‍लेइंग इलेवन में एक बदलाव होना तय है. बेहद कम समय में टीम इंडिया के खास बैटर के तौर पर पहचान बना चुके रिंकू सिंह (Rinku Singh) और रजत पादीदार (Rajat Patidar) को उनके स्‍थान का दावेदार माना जा रहा है. यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इन दोनों में से कौन सा बैटर प्‍लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल होता है.

श्रेयस ने पहले वनडे मैच में तीसरे क्रम पर बैटिंग की थी, ऐसे में नंबर तीन बैटर के तौर पर पाटीदार का दावा कुछ मजबूत नजर आ रहा है.यदि उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वे अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करेंगे. दूसरी ओर रिंकू ने अब तक खेले 20टी20I में फिनिशर के तौर पर ही बैटिंग की है.बाएं हाथ के इस बैटर को प्‍लेइंग इलेवन में जगह मिलने की स्थिति में तिलक वर्मा या संजू सैमसन को तीसरे नंबर उतारने का विकल्‍प टीम के पास होगा. यह भी एक विकल्‍प है कि रिंकू और रजत दोनों को ही टीम में स्‍थान दिया जाए, लेकिन ऐसी स्थिति में सैमसन या तिलक वर्मा, में से किसी एक को बाहर बैठना होगा.

सेंट जॉर्ज पार्क में होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले

वैसे, टीम प्रबंधन विनिंग कांबिनेशन (श्रेयस के स्‍थान को छोड़कर) में कोई बदलाव करेगा,इसकी संभावना कम ही है.रजत की बात करें तो वे दाएं हाथ का यह स्‍टाइलिश बैटर अपनी घरेलू टीम मध्‍य प्रदेश के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करता रहा है.फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका 45.72 और लिस्‍ट ए मैचों में 36.35 का प्रभावी औसत है लेकिन एड़ी की सर्जरी के कारण क्रिकेट से बाहर रहने के कारण उन्‍होंने टीम में वापसी की है. गेंदबाजों ने चूंकि पिछले मैच में अपना काम बखूबी किया था, ऐसे में संभावना यही है कि वनडे टीम में चुने गए युजवेंद्र चहल को फिर बेंच पर बैठना पड़ेगा.

दूसरे वनडे के लिए भारत की प्‍लेइंग XI इस तरह की हो सकती है
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार/रिंकू सिंह, केएल राहुल (कप्‍तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह.

Tags: India vs South Africa, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here