[ad_1]
इस महीने की पहली तारीख को रिलीज हुईं ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ सफलता के नए कीर्तिमान रचते हुए इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी है। दुनियाभर में सर्वाधिक कारोबार करने वाली दस शीर्ष भारतीय फिल्मों में ‘एनिमल’ ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। रिलीज के बाद से फिल्म निरंतर अच्छा कारोबार कर रही है। वहीं, देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के 18वें दिन (तीसरे सोमवार) को दोनों फिल्मों को कमाई कैसी रही, आइए जानते हैं…
Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ की मजबूत पकड़ भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ने पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। मजबूत कहानी और विक्की कौशल का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
[ad_2]
Source link