Home Sports पिता, पुत्र और पोता तीनों खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, अलग देश से खेले पिता

पिता, पुत्र और पोता तीनों खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, अलग देश से खेले पिता

0
पिता, पुत्र और पोता तीनों खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, अलग देश से खेले पिता

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत के लिए चार टेस्‍ट खेले जहांगीर खान
बेटे माजिद ने पाक के लिए खेले 63 टेस्‍ट
पोता बाजिद भी पाकिस्‍तान के लिए खेला

नई दिल्‍ली. क्रिकेट में ऐसे अवसर बिरले ही देखने में आए हैं जब किसी क्रिकेटर की तीन पीढ़‍ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो. पाकिस्‍तान के जहांगीर खान, उनके बेटे माजिद और पोते बाजिद को यह श्रेय हासिल है. दिलचस्‍प पहलू यह है कि भारत के विभाजन के पहले,जहां पिता जहांगीर खान ने टेस्‍ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया, वहीं उनके बेटे माजिद खान और बाजिद खान पाकिस्‍तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेले. पिता जहांगीर और पोते बाजिद का इंटरनेशनल करियर ज्‍यादा नहीं चला लेकिन माजिद की गिनती पाकिस्‍तान के कद्दावर बैटरों में की जाती थी.कुछ मैचों में वे पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान भी रहे.

सबसे पहले बात जहांगीर खान की,जिन्‍होंने विभाजन से पहले भारत के लिए चार टेस्‍ट मैच खेले.इंग्‍लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले जहांगीर ने चार टेस्‍ट में 5.57 के औसत से 39 रन बनाए. इस दौरान 13 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा.

कोहली का विराट सफर… वीवीएस और एबी को इसी महीने छोड़ सकते हैं पीछे

जहांगीर टेस्‍ट क्रिकेट में ज्‍यादा कामयाब नहीं रहे लेकिन फर्स्‍ट क्‍लास में उनका रिकॉर्ड प्रभावी रहा.उन्‍होंने 111 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 22.32 के औसत से 3327 रन बनाए जिसमें 133 रन का सर्वोच्‍च स्‍कोर शामिल था.भारत के विभाजन के बाद जहांगीर का परिवार पाकिस्‍तान शिफ्ट हो गया और उनके बेटे माजिद और पोते बाजिद ने पाक टीम का प्रतिनधित्‍व किया. माजिद ने पाकिस्‍तान के लिए 63 टेस्‍ट और 23 वनडे खेले जबकि बाजिद ने एक टेस्‍ट और पांच वनडे.

पाकिस्तान टीम पर पहले टेस्ट में हार के बाद गिरी गाज, हार के बाद लगा जुर्माना

माजिद ने 63 टेस्‍ट की 106 पारियों में 38.92 के औसत से 3931 रन बनाए, इस दौरान 167 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा. टेस्‍ट क्रिकेट में आठ शतक उनके नाम पर दर्ज हैं. एशिया में सबसे पहले, टेस्‍ट के पहले दिन लंच तक शतक बनाने का कारनामा माज़‍िद खान ने ही किया था.उन्‍होंने 1976 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्‍ट के पहले दिन, पहले सेशन तक ही नाबाद 108 रन बना डाले थे. वे बाद में 112 रन बनाकर आउट हुए थे. 23 वनडे मैचों में एक शतक के साथ 786 रन भी उन्‍होंने बनाए.वह वनडे में शतक जड़ने वाले एशिया और पाकिस्‍तान के पहले बैटर रहे.उन्‍होंने अगस्‍त 1974 में नॉटिंघम में इंग्‍लैंड के खिलाफ 93 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 109 रन की पारी खेली थी.वनडे क्रिकेट के शुरुआती दौर में 100 से अधिक के स्‍ट्राइक रेट से उन्‍होंने यह शतक जड़ा था.

बाद में माजिद के बेटे बाजिद भी पाकिस्‍तान की ओर से खेले. उन्‍होंने अपने एकमात्र टेस्‍ट में 16 के औसत से 32 रन (सर्वोच्‍च स्‍कोर 23 रन)बनाए. पांच वनडे मैचों में उन्‍होंने 66 के उच्‍च स्‍कोर के साथ 131 रन बनाए और उनका औसत 26.20 का रहा. बाजिद को अपने समय के प्रतिभावान बैटरों में शुमार किया जाता था हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वे ज्‍यादा कामयाब नहीं हुए. वैसे 151 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में उन्‍होंने 36.41 के औसत से 7647 रन उन्‍होंने स्‍कोर किए जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल रहा. नाबाद 300 रन फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट का उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा.

Tags: Cricket, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here