[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के नए सीजन में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ खेलने उतरने वाली है. कप्तानी की जिम्मेदारी IPL 2024 में हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उनके शानदार योगदान के लिए शुक्रिया भी कहा था. कई तरफ इसकी आलोचना भी हुई तो कई तरफ तारीफ भी. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश हैं.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “हार्दिक एक युवा और नए कप्तान हैं जिन्होंने रिजल्ट दिए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस को दो बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया और एक बार खिताब जितवाया. इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि मुंबई इंडियंस ने इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कप्तान बनाया है. कभी-कभी आपको नई सोच की जरूरत होती है. हार्दिक को कप्तान बनाने से टीम को फायदा हो या न हो, लेकिन निश्चित रूप से इससे उन्हें इससे नुकसान नहीं होगा.
IPL 2024 Auction: धोनी की CSK से खेलना चाहता है ये धाकड़ गेंदबाज, वर्ल्ड कप में मचा चुका है धमाल
गावस्कर ने आगे कहा, “हमें इस बात पर चर्चा नहीं करनी चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत. मुंबई इंडियंस द्वारा लिया गया फैसला उनकी टीम के फायदे के लिए है. पिछले दो सालों में रोहित बल्ले से कुछ खास स्कोर नहीं कर सके थे. अगर मैं गलत नहीं हूं तो एमआई 2 बार आखिरी स्थान पर रहा था. पिछले साल उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन हम उनमें जो जोश देखते थे वो देखने को नहीं मिला था.”
इससे पहले महेला जयवर्धने ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने पर कहा था कि यह फैसला मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने यह ध्यान में रखते हुए लिया है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से बतौर कप्तान टीम को आगे बढ़ाएंगे. सचिन तेंदुलकर से हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक. इन सभी ने टीम को भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया.
.
Tags: Hardik Pandya, Mumbai indians, Rohit sharma, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : December 19, 2023, 11:48 IST
[ad_2]
Source link