[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन है. टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अब तक सारे टूर्नामेंट खेले हैं. उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं. हर बार आईपीएल के अंत के साथ ही उनके इस फॉर्मेट को अलविदा कहने की चर्चा जोर पकड़ लेती है. चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अगले सीजन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी पर इस बारे में बात की.
पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार की नीलामी में न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के रूप में तीन प्रमुख खिलाड़ियों को खरीदा. सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘आपने किसे खरीदा यही नहीं बल्कि इसके पीछे आप जो योजना बनाते हैं वह भी मायने रखती है. मिचेल स्पष्ट रूप से एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. बेशक नर्वस थे. मैं खुश हूं कि हमारे लिए सब कुछ अच्छा रहा.’’
सुपरकिंग्स ने मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.
फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘डेरिल एक अलग प्रकार का खिलाड़ी है लेकिन पिछले 18 से 24 महीने में उसके प्रदर्शन के कारण उसे इस प्रकार की कीमत मिली है. स्पिन खेलने की अपनी क्षमता के साथ वह प्रतिस्पर्धी है और वह एक उपयोगी गेंदबाज भी है. चेपक में हम उसे इस भूमिका में ढाल सकते हैं. अपने प्रदर्शन से वह हमारे योजनाओं में फिट बैठता है और हमारे लिए एक अच्छी खरीद है.’’
हालांकि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी की योजना के बारे में पूछे जाने पर फ्लेमिंग ने खुलकर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास लगभग 10 वर्षों से धोनी के उत्तराधिकारी की योजना है. यह एक चर्चा का विषय होने वाला है, लेकिन वह उतना ही व्यस्त और उत्साही है जितना मैंने उसे कुछ समय से देखा है.’’
.
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2024, Stephen Fleming
FIRST PUBLISHED : December 19, 2023, 22:12 IST
[ad_2]
Source link