[ad_1]
सच्चिदानंद/पटना. गोपालगंज जिला के सदर प्रखंड के दरगाह मोहल्ला निवासी अली अहमद हुसैन के घर का माहौल खुशी से डूबा हुआ है. दिन भर की मायूसी और लम्बे इंतजार के बाद नीलामी बंद होने के कुछ मिनट पहले ही जश्न का माहौल बन गया. क्योंकि गोपलगंज के लाल का चयन IPL 2024 में हो गया है. गोपालगंज के 19 साल के साकिब हुसैन आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे. दुबई के कोका कोला एरिना में हुए आईपीएल नीलामी की बोली में कोलकाता नाइटराइडर्स ने साकिब हुसैन को 20 लाख रुपए में खरीदा है.
आपको बता दें कि अब बिहार से ईशान किशन, मुकेश कुमार के बाद साकिब हुसैन तीसरे खिलाड़ी होंगे जो आईपीएल 2024 का हिस्सा रहेंगे और गोपालगंज से दूसरे खिलाड़ी जो अपने जिले का नाम रोशन करते हुए दिखाई देंगे.
आखिरी समय में हुआ चयन
आज सुबह से ही आईपीएल 2024 की नीलामी चल रही थी. गोपालगंज के साकिब के घर भी लोग मोबाइल से सटे हुए बैठे हुए थे. दिनभर तक बोली नहीं लगने के बाद एक घंटे पहले तक खुद साकिब भी उम्मीद छोड़ बैठे थे, लेकिन तभी खबर आई कि केकेआर ने उनको 20 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया है. इसके बाद घर पर डीजे और पटाखों की बौझार होने लगी. लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे और मायूसी अचानक से जश्न में बदल गया.
आपको बता दें कि इस बार आईपीएल 2024 नीलामी के फाइनल लिस्ट में बिहार से दो खिलाड़ी का नाम था. एक साकिब हुसैन और दूसरे बिपिन सौरव. इन दोनों का बेस प्राइस 20 लाख ही था लेकिन साकिब को केकेआर ने मौका दिया वहीं बिपिन अनसोल्ड रहें.
वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का खजाना है यह पत्ता! किडनी, स्किन डिजीज व थायरॉइड में रामबाण
साकिब हुसैन के बारे में जान लीजिए…
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन आईपीएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़े रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स में नेट बॉलिंग के रूप में काम किया है. एमएस धोनी को गुरु मानते हैं. दरगाह मुहल्ला निवासी साकिब के पिता अली अहमद हुसैन पेशे से सेंटरिंग मजदूर हैं और चार भाईयों में तीसरे स्थान पर हैं. पिता अली अहमद हुसैन के अनुसार साकिब बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रखता था. शहर के मिंज स्टेडियम में दौड़ने जाता था. यहां क्रिकेट खिलाड़ियों को देखकर उसके मन में भी यह तमन्ना जगी कि एक बेहतर क्रिकेटर बनकर परिवार और जिले का नाम रौशन करेगा.
दिसंबर में इस दिन बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों पर होगी धन वर्षा
इंटर तक पढ़ाई करने के बाद साकिब क्रिकेट के दुनिया में कदम रख दिया और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए. क्रिकेट के प्रति इतना जुनून था कि वह 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर क्रिकेट खेलने चले जाते थे. साइकिल नहीं रहने पर पैदल ही निकल पड़ते थे. अपने जीत और मेहनत के चलते वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news, IPL, IPL Auction, Local18
FIRST PUBLISHED : December 19, 2023, 22:27 IST
[ad_2]
Source link