Home Sports IPL Auction: धोनी के साथ खेलने के सपने देखता था युवा प्लेयर,पहली बार में चमकी किस्मत

IPL Auction: धोनी के साथ खेलने के सपने देखता था युवा प्लेयर,पहली बार में चमकी किस्मत

0
IPL Auction: धोनी के साथ खेलने के सपने देखता था युवा प्लेयर,पहली बार में चमकी किस्मत

[ad_1]

हाइलाइट्स

रचिन रवींद्र को चेन्नई ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा.
रचिन धोनी की टीम में जाने के बाद काफी खुश दिखे.

नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni), भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को एक या दो नहीं बल्कि तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं. एमएस धोनी ने यूं तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर करियर पर फुलस्टॉप लगा दिया था. लेकिन आज भी मैदान में उन्हें देखने के लिए फैंस 1 साल तक आईपीएल का इंतजार करते हैं. धोनी दुनिया के महान कप्तानों में शुमार हैं. आज यानि 19 दिसंबर आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हुआ. जिसमें सीएसके ने एक ऐसे युवा ऑलराउंडर को चुना, जो बचपन से ही धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए सपने देखता था.

हम बात कर रहे हैं महज 23 साल के न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की. यह वो खिलाड़ी है जिसने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी से विरोधी टीमों में खौफ भर दिया. रवींद्र भारतीय मूल के हैं लेकिन उनका पालन पोषण न्यूजीलैंड में हुआ है. कीवी टीम की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप में महज 11 मैच में 3 शतक और 2 फिफ्टी के दम पर 500 से ज्यादा रन ठोक डाले. इस प्रदर्शन के चलते वे पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरों में चढ़ चुके थे. आईपीएल में रचिन 50 लाख के बेस प्राइज के साथ शामिल हुए. ऑक्शन में रचिन रवींद्र पर कड़ी लड़ाई देखने को मिली. अंत में एमएस धोनी की टीम ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल कर लिया. सीएसके के साथ जुड़ते ही रचिन रवींद्र का सपना पूरा हुआ और वे काफी खुश नजर आए.

धोनी की कप्तानी में खेलना सपना था- रचिन रवींद्र

रचिन रविंद्र ने चेन्नई का हिस्सा बनने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. इसके पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘टीवी पर एमएस धोनी को 2011 विश्व कप जीतते हुए देखा. उनकी कप्तानी में खेलना और खेल के दिग्गज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक सपना था. आईपीएल का इंतजार नहीं कर सकता.’

IPL 2024, IPL 2024 Auction, Rachin Ravindra, Rachin Ravindra Stats, Rachin Ravindra IPL Price, Rachin Ravindra IPL Auction, MS Dhoni, Chennai Super Kings, CSK Full Squad, Cricket News Hindi, Cricket news, IPL 2024 Schedule, आईपीएल 2024, रचिन रवींद्र

IPL Auction में बड़ा गोलमाल, ऑक्शनर की गलती से आरसीबी को लाखों का नुकसान, कैरेबियाई प्लेयर पर लगाई थी बोली

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड

एमएस धोनी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, समीर रिजवी, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, निशांत सिंधु, शेख रशीद, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह ,तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना.

Tags: IPL 2024, IPL Auction, Rachin Ravindra



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here