[ad_1]
आलोक कुमार, गोपालगंज: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा. इशान किशन और मुकेश कुमार के बाद बिहार का एक और लाल आईपीएल में अपना जलवा बिखेरेंगे. दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान गोपालगंज जिला के साकिब हुसैन को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीद लिया. देर शाम जैसे ही यह खबर फैली कि जश्न का माहौल शुरू हो गया. गांव में ढोल नगाड़े बजने लगे.
साकिब ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर केक काटकर जश्न भी मनाया. साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनके केकेआर में शामिल होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. फिलहाल साकिब बेंगलुरू से अपने घर आए हुए हैं. साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लोअर ऑर्डर में बैटिंग का भी माद्दा रखते हैं. इससे पहले साकिब नेट बॉलर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग से जुड़े हुए थे.
केकेआर में शामिल होने पर बेहद खुश साकिब
साकिब ने बताया कि आईपीएल टीम में सिलेक्शन होने के बाद बेहद खुश हैं. इसके लिए बिहार सहित गोपालगंज के क्रिके टप्रेमियों का सपोर्ट करने के लिए आभार भी व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि मिंटू भैया जो इस दुनिया अब नहीं रहे इस मुकाम तक पहुंचने में उनका अहम योगदान रहा है. वह हमेशा कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया करते थे. उन्होंने बताया कि 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ. साथ ही अंडर-19 खेलने चंडीगढ़ भी गया.
यहीं से जीवन का टर्निंग पॉइंट शुरू हुआ और नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू तक पहुंच गया. फिर मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने का मौका मिला और लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर, मुंबई, दिल्ली, आरसीबी और चेन्नई से बुलावा आया. इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ. बॉलिंग को देखकर महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली ने भी प्रशंसा की थी.
वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का खजाना है यह पत्ता! किडनी, स्किन डिजीज व थायरॉइड में रामबाण
साकिब को देश के लिए खेलते देखना चाहते हैं पिता
गोपालगंज के दरगाह मोहल्ला निवासी साकिब हुसैन के पिता अली अहमद हुसैन ने बताया कि इतनी खुशी है कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते. बेटे को कठिन परिश्रम का फल मिला है. पूरे गांव में जश्न का माहौल है. हम यही चाहते हैं कि साकिब सिर्फ आईपीएल में हीं नहीं खेले बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर देश के लिए खेले.
दुनिया का सबसे महंगा मसाला, 4 लाख रुपये प्रति KG, बिहार का किसान कर रहा खेती
फिलहाल सोशल मीडिया पर साकिब हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं लोगों के द्वारा लगातार दी जा रही है. साकिब के घर पर दोस्तों की भीड़ जुटी हुई है और जश्न मनाने का सिलसिला जारी है.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news, IPL, IPL Auction, Kolkata Knight Riders, Local18
FIRST PUBLISHED : December 20, 2023, 06:08 IST
[ad_2]
Source link