Home Breaking News Meerut : BJP नेता समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियां पर चला बुलडोजर, मेडा की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Meerut : BJP नेता समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियां पर चला बुलडोजर, मेडा की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
Meerut : BJP नेता समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियां पर चला बुलडोजर, मेडा की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

[ad_1]

Meda team demolished eight colonies of seven builders including BJP leader with bulldozer in Meerut

मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेरठ जनपद में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का बुलडोजर मंगलवार को बागपत रोड और किला परीक्षितगढ़ पर खूब गरजा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। बागपत रोड पर हरमन सिटी और किला परीक्षितगढ़ रोड पर कार्रवाई की गई।

प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि बागपत रोड पर हरमन सिटी के पास अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, अतुल गुप्ता द्वारा हरे कृष्णा धाम के पीछे 12 हजार वर्ग मीटर में और 10 हजार वर्ग मीटर में हरमन सिटी के पास, आनंद बिहारी द्वारा हरमन सिटी के पास पांच हजार वर्ग मीटर में, अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, मुकेश सिंघल, अतुल गुप्ता और शेर सिंह द्वारा दस बीघा में चिनाई करते हुए चार दीवार व मिट्टी डालकर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। मंगलवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here