[ad_1]

सहारनपुर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने देश में नफरत फैलाई है। कांग्रेस देश को जोड़ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद अब यूपी जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत बुधवार यानी आज से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गंगोह से करेंगे।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में डॉ. सीपी राय ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस वोट प्रतिशत बढ़ा है। इससे साफ है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों की आय दोगुनी और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा खोखला निकला।
[ad_2]
Source link