Home Breaking News राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ने न्योता मिलने पर जताया आभार, नेताओं के अयोध्या जाने को लेकर कही यह बात

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ने न्योता मिलने पर जताया आभार, नेताओं के अयोध्या जाने को लेकर कही यह बात

0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ने न्योता मिलने पर जताया आभार, नेताओं के अयोध्या जाने को लेकर कही यह बात

[ad_1]

Ayodhya Ram Mandir Congress on Ram temple consecration ceremony invitations says Thankful for invites

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण मिलने पर पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने निमंत्रण के लिए आभार जताया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हमें न्योता दिया है। आमंत्रित करने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। आगे देखते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है।

क्या कांग्रेस नेता समारोह में शामिल होंगे, इस सवाल पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को पार्टी के रुख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। जहां तक समारोह में शामिल होने की बात है, इसके बारे में सभी को 22 जनवरी को पता चल जाएगा। 

सूत्रों के मुताबिक खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया था। समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण मिला है। सूत्रों ने कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजने की तैयारी कर रहा है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here