Home Breaking News COVID Cases : होशियार! बिहार आ गया कोरोना; केरल और असम के रास्ते इंट्री, आफत से बचना है तो तीन बातें भूले नहीं

COVID Cases : होशियार! बिहार आ गया कोरोना; केरल और असम के रास्ते इंट्री, आफत से बचना है तो तीन बातें भूले नहीं

0
COVID Cases : होशियार! बिहार आ गया कोरोना; केरल और असम के रास्ते इंट्री, आफत से बचना है तो तीन बातें भूले नहीं

[ad_1]

corona comeback: covid 19 coronavirus cases india, kerala and assam to bihar covid update in bihar news hindi

Covid Case In Bihar
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



कोरोना बिहार भी आ गया है। इस बार भी केरल के रास्ते भारत में इसकी एंट्री हुई थी। कुछ ही दिनों में यह केरल के ही रास्ते बिहार भी आ गया है। केरल के अलावा असम के रास्ते भी एक केस बिहार आ चुका है। मतलब, अब वक्त आ गया है तत्काल संभलने का। अगर 2020 और 2021 की त्रासदी भूल गए हों तो घबराए बगैर तीन बातें तत्काल याद करें- 1. दो गज दूरी, है जरूरी- यानी सोशल डिस्टेंसिंग 2. मास्क है जरूरी- यानी सांसों के जरिए पहुंचने से रोकें 3. सैनिटाइज करते रहें।

होम आइसोलेशन में रहने की सलाह

केंद्र और राज्य सरकार ने तैयारियों की जानकारी देने के साथ नहीं घबराने की बात भी कही है, लेकिन 2020 और 2021 में अपनों की जान गंवाने वाले और कोविड के कारण कई नई परेशानियों को झेल रहे लोगों को सब याद करते हुए तत्काल अपनी और अपनों के साथ दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल कर लेना होगा। बिहार के स्वास्थ्य सचिव ने इन दोनों केस की पुष्टि करते हुए इन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दिए जाने की जानकारी दी है, लेकिन केरल और असम के रास्ते में इनके साथ रहे लोगों को विशेष रूप से अलर्ट रहना होगा। मतलब, जो लोग पिछले दो-तीन दिनों के अंदर इन राज्यों से आए हैं या इन राज्यों से आए लोगों के संपर्क में रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से कोरोना के लक्षणों पर ध्यान देना होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here