[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी की वजह से भारत लौट आए हैं
कोहली का साउथ अफ्रीका में टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार है
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 26 दिसंबर से
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले स्वदेश लौट आए हैं. कोहली को फैमिली इंमरजेंसी की वजह से भारत लौटना पड़ा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. कोहली हाल में साउथ अफ्रीका पहुंचे थे. विराट तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच का हिस्सा नहीं थे. वह टीम मैनजमेंट से परमिशन लेकर 3 दिन पहले मुंबई लौट आए थे. भारतीय टीम प्रिटोरिया में इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है जहां शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली वहीं यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी जड़ी थी.
वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में क्या इमरजेंसी हुई है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन वह शुक्रवार (23 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका (IND vs SA) पहुंच जाएंगे. इसका मतलब है कि विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे.
टेस्ट में रनआउट… सिंगल चुराने की कोशिश में भारतीय ओपनर ने गंवाया विकेट, शतक भी नहीं हुआ पूरा
कोहली साउथ अफ्रीका में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं
मौजूदा भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में विराट कोहली साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत की ओर नजरें गड़ाए हुए है. टीम इंडिया 32 साल से साउथ अफ्रीका का दौरा कर रही है लेकिन उसे अभी भी प्रोटियाज टीम के खिलाफ उसके घर में पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार है.
विराट कोहली का साउथ अफ्रीका में टेस्ट रिकॉर्ड
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 14 टेस्ट पारियों में 719 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 51.36 का रहा है. वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट में 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. कोहली का साउथ अफ्रीका में टेस्ट में बेस्ट स्कोर 153 रन रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कोहली ने ओवरऑल 54 मैचों में 2893 रन बनाए हैं. 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे पर कोहली ने 3 मैचों में 286 रन बनाए थे.
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 14:59 IST
[ad_2]
Source link