[ad_1]
नई दिल्ली. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर कुल 2 टेस्ट मैच खेलेगी. इसके लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की वापसी होगी. इस बीच खबर आ रही है कि साउथ अफ्रीका का एक दिग्गज खिलाड़ी भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेगा. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फेंस के जरिए यह बात कही.
एक प्रेस कॉन्फेंस में बात करते हुए डीन एल्गर ने कहा “जैसा कि कहा जाता है सभी अच्छी चीजों का अंत होता है भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज मेरी आखिरी टेस्ट सीरीज होगी, क्योंकि मैंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है. केप टाउन टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा. ये दुनिया में मेरा पसंदीदा स्टेडियम है. जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन बनाया था और उम्मीद है कि आखिरी में भी मैं बढ़िया परफॉर्म करूं.”
एल्गर ने आगे कहा,” क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा एक सपना रहा है लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाना सबसे बड़ा सपना है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 वर्षों तक ऐसा करने का सौभाग्य प्राप्त करना मेरे लिए अच्छी बात है. यह सचमुच अविश्वसनीय जर्नी रही है. जिसका मुझे सौभाग्य मिला है.”
संजू सैमसन का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, शतक जड़ने के बाद बोले- मैंने हमेशा चाहा कि…
डीन एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 84 टेस्ट मैचों में 37.28 की औसत से 5146 रन बनाए हैं. जिसमें 13 शतक शामिल हैं. उनका अच्चतम स्कोर 199 का रहा है. वहीं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए आठ वनडे मैच भी खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से 17 के औसत से सिर्फ 104 रन आए हैं.
.
Tags: Dean Elgar, India vs South Africa, South africa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 15:06 IST
[ad_2]
Source link