Home Sports ऋतुराज टेस्‍ट सीरीज से बाहर, 6 हजार फर्स्ट क्लास रन बनाने वाले को मौका

ऋतुराज टेस्‍ट सीरीज से बाहर, 6 हजार फर्स्ट क्लास रन बनाने वाले को मौका

0
ऋतुराज टेस्‍ट सीरीज से बाहर, 6 हजार फर्स्ट क्लास रन बनाने वाले को मौका

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. टीम यहां पर टी20 और वनडे सीरीज में खेल चुकी है. अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने उतरने वाली है. अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक खिलाड़ी के चोटिल होकर बाहर होने की खबर मिली है. ऋतुराज गायकवाड जिनको इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने तीनों ही फॉर्मेट की टीम में जगह दी थी वह अब टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने उनके चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने और रिप्लेसमेंट की घोषणा की.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के बैटर ऋतुराज गायकवाड बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने शनिवार 23 दिसंबर को इस खिलाड़ी के चोट की वजह से सीरीज के दोनों मुकाबले से बाहर होने की जानकारी साझा की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनकी अंगुली में चोट लगी थी. यह चोट अब तक ठीक नहीं हो पाई है और इसी वजह से उनको आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

ऋतुराज के रिप्लेसमेंट की घोषणा
बीसीसीआई ने शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में बदलाव की घोषणा की. चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर अभिमन्यू ईश्वरन को टीम में जगह दी है.

बीसीसीआई से जारी बयान में बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गक्बेरहा में दूसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय गायकवाड़ की दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लग गई. उनका स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें शेष दौरे से बाहर कर दिया है.’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वह अपनी चोट से उबरने के लिए एनसीए जायेंगे. पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया है. ईश्वरन हालांकि सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होंगे क्योंकि वह वर्तमान में भारत ए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. भारत ए को भी 26 दिसंबर से इस दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच खेलना है.

88 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर अभिमन्यू ने अब तक 22 शतक और 26 अर्धशतकीय पारी के दम पर कुल 6567 रन बनाए हैं. अब तक इस बैटर को भारत के लिए एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. इस दौरे पर वो डेब्यू कर सकते हैं.

Tags: India vs South Africa, Ruturaj gaikwad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here