Home World Israel Hamas War: हमास पर इजरायल का एक और प्रहार, दर्द देने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद देइफ का घर उड़ाया

Israel Hamas War: हमास पर इजरायल का एक और प्रहार, दर्द देने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद देइफ का घर उड़ाया

0
Israel Hamas War: हमास पर इजरायल का एक और प्रहार, दर्द देने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद देइफ का घर उड़ाया

[ad_1]

War in Gaza: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद देइफ के घर को नष्ट कर दिया है. आईडीएफ के अनुसार, देइफ  हमास के एक अन्य शीर्ष नेता याह्या सिनवार के साथ दक्षिण इज़राइल में 7 अक्टूबर के नरसंहार का मास्टरमाइंड है. इजरायल को लंबे समय से देइफ की तलाश है. आईडीएफ ने गाजा पट्टी में पर्चे गिराए थे, जिसमें मोहम्मद देइफ  के बारे में जानकारी देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की गई थी. 

बता दें इजराइल में सात अक्टूबर के हमले में हमास ने करीब 1200 लोगों की हत्या करने के अलावा लगभग 240 लोगों का अपहरण कर लिया था. इजरायल ने तब तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है जब तक कि हमास को गाजा में नष्ट और सत्ता से हटा नहीं दिया जाता तथा सभी बंधकों को मुक्त नहीं करा लिया जाता. 

इजरायल सेना की 7वीं ब्रिगेड की 82वीं बटालियन ने छापेमारी की और बाद में देइफ  के घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट किया.  बलों ने देइफ  के फ़िलिस्तीनी पहचान पत्र के साथ-साथ भगोड़े नेता की निजी डायरी सहित कई दस्तावेज़ भी बरामद किए.

कई बार हुआ देइफ की हत्या का प्रयास
गौरतलब है कि मोहम्मद देइफ  की हत्या के सात प्रयास हुए और इनमें से चार इजरायल और हमास के बीच 2014 के युद्ध के दौरान हुए. ऐसी खबरें थीं कि पहले की हत्या की कोशिशों के दौरान उनके कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे.

20 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत
​
इस बीच इजरायल ने गाजा में हमले और तेज कर दिए हैं तथा लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया है. गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि हमास को खत्म करने के लिए गाजा में इजराइल की ओर से शुरू किए गए युद्ध में अब तक 20,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. 

(इनपुट – एजेंसी)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here