Home Sports बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के पहले पाक टीम को झटका, स्‍टार स्पिनर चोट के कारण बाहर

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के पहले पाक टीम को झटका, स्‍टार स्पिनर चोट के कारण बाहर

0
बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के पहले पाक टीम को झटका, स्‍टार स्पिनर चोट के कारण बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

मेलबर्न टेस्‍ट से भी बाहर हुए अबरार अहमद
अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं
खुर्रम शहजाद पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके

नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया दौर में पाकिस्‍तान टीम (Pakistan Cricket Team) के लिए फिलहाल कुछ ठीक चलता नजर आ रहा. पर्थ का पहला टेस्‍ट हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही शान मसूद की टीम को बॉक्सिंग डे टेस्‍ट (Boxing Day Test) से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद (Abrar Ahmed) चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. गौरतलब है कि अबरार से पहले, तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद (Khurram Shahzad) भी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. खुर्रम ने पर्थ में टेस्‍ट डेब्‍यू करते हुए अपनी बॉलिंग से खासा प्रभावित किया था और पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए थे.

बता दें, घुटने की चोट के कारण अबरार पर्थ के पहले टेस्‍ट में भी नहीं खेल सके थे.उनका बाहर होना पाकिस्‍तान टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यासिर शाह जैसे दिग्‍गज स्पिनर की गैरमौजूदगी में अबरार टीम के प्रमुख स्पिनर हैं.25 साल के इस लेग ब्रेक बॉलर का इंटरनेशनल करियर हालांकि बहुत लंबा नहीं रहा है लेकिन अब तक खेले छह टेस्‍ट में ही 38 विकेट लेकर उन्‍होंने छाप छोड़ी है.

Video: पाकिस्तानी खिलाड़ी को अंपायर की फटकार, बिना पैड पहुंचा बैटिंग करने

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अबरार चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और मेलबर्न टेस्‍ट में चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे.बयान के अनुसार, अबरार कुछ बेहतर हैं लेकिन अभी भी 50 फीसदी क्षमता से ही बॉलिंग कर पा रहे हैं.उनकी इंजुरी की प्रकृति और टेस्‍ट में स्पिन गेंदबाज पर वर्कलोड को ध्‍यान में रखते हुए वे पूरी तरह फिट नहीं हैं और दूसरे टेस्‍ट के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे.बता दें, तीन टेस्‍ट की सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 360 रन के बड़े अंतर से जीता था. सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच में 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है जबकि तीसरा और अंतिम टेस्‍ट 3 जनवरी 2024 से सिडनी में खेला जाएगा.

Tags: Abrar Ahmed, Pakistan cricket team, Pakistan vs australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here