Home Sports VIDEO: ‘उनकी शादी में, उन्हीं के कपड़े..’ एमएस धोनी की शादी का अनसुना किस्सा? जिगरी यार ने किया खुलासा

VIDEO: ‘उनकी शादी में, उन्हीं के कपड़े..’ एमएस धोनी की शादी का अनसुना किस्सा? जिगरी यार ने किया खुलासा

0
VIDEO: ‘उनकी शादी में, उन्हीं के कपड़े..’ एमएस धोनी की शादी का अनसुना किस्सा? जिगरी यार ने किया खुलासा

[ad_1]

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी की लव स्टोरी जगजाहिर है. धोनी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में सभी ने देखा कि माही की शादी किस अंदाज में होती है. लेकिन धोनी की शादी का एक ऐसा भी किस्सा है जो किसी ने भी नहीं सुना होगा. यह किस्सा उनके जिगरी यार सुरेश रैना ने सुनाया है. रैना का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि माही की शादी में उन्हें उनके ही कपड़े पहनने पड़ गए थे.

एमएस धोनी ने साल 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी से शादी रचाई थी. उन्होंने अपनी शादी में रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को बुलाया था. जिसमें से एक नाम उनकी टीम के साथी सुरेश रैना भी थे. रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘धोनी फोन किया पूछा कहां हो. मैंने कहा हम तो लखनऊ में हैं. उन्होंने कहा मेरी शादी है देहरादून आ जा. चुपचाप आना, किसी को बताना नहीं मैं इंतजार कर रहा हूं तेरा. मैं नॉर्मल कपड़ों में चला गया. उनकी शादी में उन्हीं के कपड़े पहने मैंने.’ रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2024 में दिखेंगे धोनी

आईपीएल 2024 के लिए माहौल बना हुआ है. इस टूर्नामेंट के लिए 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने खेमें को मजबूत कर लिया. धोनी को आईपीएल में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई को पांचवी बार खिताबी जीत दिलाई थी. अब देखना होगा आगामी सीजन में वे किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने फ्यूचर प्लान को लेकर दिया अपडेट, कहा- मैं आर्मी के साथ…

माना जा रहा था कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन होगा. लेकिन उन्होंने चेन्नई के लिए आगे भी खेलने का फैसला किया. हालांकि, माही ने एक शो में अपने संन्यास के बाद का प्लान फैंस के सामने रखा. उन्होंने बताया कि वे क्रिकेट से दूर होने के बाद फौज के साथ समय बिताना चाहेंगे.

Tags: IPL 2024, Ms dhoni, Suresh raina



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here