[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बॉक्सिंड डे पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर पर टेस्ट सीरीज का आगाज करना है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा यहां पर इतिहास रचने का इरादा लेकर पहुंचे हैं. टॉप फॉर्म में चल रहे हिट मैन बल्ले से वो धमाका कर सकते हैं जो इससे पहले सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए. बॉक्सिंग डे पर दो भारतीय के नाम एक से ज्यादा शतक है लेकिन एक ही दौरे मैच में डे सेंचुरी किसी ने नहीं बनाया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार हर किसी को है. टीम इंडिया ने इस दौरे पर अब तक टी20 सीरीज को बराबरी पर खत्म किया और फिर वनडे में मेजबान टीम को 2-1 से मात दे कर ट्रॉफी उठाई. अब टेस्ट सीरीज में वो कमाल करने का इरादा है जो इससे पहले कभी नहीं हो पाया. भारतीय टीम के किसी भी कप्तान ने साउथ अफ्रीका को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में नहीं हराया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पूरे साल बोलबोला रहा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास बॉक्सिंग डे पर शतक ठोकने का मौका होगा.
किस भारतीय ने बॉक्सिंग डे पर ठोके शतक
भारत की तरफ से अब तक 9 बल्लेबाज ने बॉक्सिंग डे पर खेलते हुए टेस्ट शतक जमाया है. इसकी शुरुआत साल 1987 में दिलीप वेंगसरकर ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ की थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1992 में कपिल देव ने सेंचुरी ठोकी थी तो 1998 में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉक्सिंग डे पर शतक जमाया था. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं..
किसके नाम सबसे ज्यादा बॉक्सिंग डे सेंचुरी
भारत की तरफ से यूं तो कई दिग्गजों ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में सेंचुरी जमाई है लेकिन ऐसे दो ही नाम है जिनके खाते में एक से ज्यादा शतक हैं. साल 1998 में सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया था. साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए इस दिग्गज ने बॉक्सिंग डे पर ही शतक जमाया था. सचिन पहले भारतीय बने जिनके नाम इस खास टेस्ट पर दो सेंचुरी थी. अजिंक्य रहाणे ने 2014 और 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे पर शतक जमाया था.
.
Tags: Ajinkya Rahane, India vs South Africa, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 15:30 IST
[ad_2]
Source link