Home Sports IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी; प्रैक्टिस में जुटे प्लेयर्स

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी; प्रैक्टिस में जुटे प्लेयर्स

0
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी; प्रैक्टिस में जुटे प्लेयर्स

[ad_1]

India vs South Africa 1st Test : भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर यानी मंगलवार से सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test) खेलेगी. इसके लिए सभी खिलाड़ी जमकर तैयारियों में जुटे हैं. इस मैच से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर वापसी करेंगे. 

रोहित-विराट की वापसी

रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम में वापसी करेंगे. वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप खेला लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी. वहीं, विराट और जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी करेंगे. शमी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे. 

BCCI ने शेयर किया वीडियो

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हैं. वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. उनके साथ यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी अभ्यास कर रहे हैं.  

वनडे सीरीज में दर्ज की जीत

इससे पहले केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. भारत ने जोहानिसबर्ग में पहला वनडे 8 विकेट से जीता जिसके बाद दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पलटवार किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत ने 78 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम की. वहीं, टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली, तब 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here