Home Sports अफ्रीका में टेस्‍ट सीरीज क्‍यों नहीं जीता भारत,पूर्व बैटिंग कोच ने बताया कारण

अफ्रीका में टेस्‍ट सीरीज क्‍यों नहीं जीता भारत,पूर्व बैटिंग कोच ने बताया कारण

0
अफ्रीका में टेस्‍ट सीरीज क्‍यों नहीं जीता भारत,पूर्व बैटिंग कोच ने बताया कारण

[ad_1]

नई दिल्‍ली.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज (India Vs South Africa )का आगाज आज (26 दिसंबर) सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच के साथ हो रहा है.मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.इस सीरीज के जरिए विराट कोहली, कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पेसर जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं. वनडे वर्ल्‍डकप के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए इन प्‍लेयर्स को ‘ब्रेक’ दिया गया था. भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के इस शुरुआती टेस्‍ट, बारिश से प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन भी सोमवार को बारिश की भेंट चढ़ गया.

टीम इंडिया की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ही ऐसा देश है जिसके खिलाफ उसने टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है. दक्षिण अफ्रीकी मैदानों पर टीम का रिकॉर्ड अब तक खराब ही रहा है. दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टीम इंडिया ने अब तक 23 टेस्‍ट मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ चार में उसे जीत नसीब हुई हैं. 12 मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं जबकि सात ड्रॉ रहे हैं.

उस्‍मान ख्‍वाजा ने पोस्‍ट किया नया वीडियो, ICC के ‘दोहरे मापदंड’ की ओर किया इशारा

ओवरऑल तौर पर देखें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 42 टेस्ट हुए हैं. इसमें से 15 मैच टीम इंडिया जीती है जबकि 17 दक्षिण अफ्रीका.10 मैच ड्रॉ समाप्‍त हुए हैं. क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम (Team India) के समक्ष इस समय दक्षिण अफ्रीका से उसके मैदान पर टेस्‍ट सीरीज जीतना प्रमुख चुनौती है.

बैटिंग और बॉलिंग, एक साथ ‘क्लिक’ नहीं हुई 
भारतीय टीम के अब तक दक्षिण अफ्रीका से उसके मैदान पर टेस्‍ट सीरीज न जीतने का कारण बैटिंग और बॉलिंग, दोनों का एक साथ ‘क्लिक’ न हो पाना माना जाता है. जब वहां के मैदानों पर बैटिंग यूनिट ने अच्‍छा प्रदर्शन किया तो बॉलर उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके. इसके उलट हाल के वर्षों में बॉलर्स ने जब अच्‍छा प्रदर्शन किया जो मजबूत मानी जाने वाली बैटिंग लाइन ने विदेशी मैदान पर निराश किया. भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोई टेस्‍ट सीरीज क्‍यों नहीं जीत पाई, इस पर टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने अपनी राय रखी है.

कौन है वो कप्तान, जिसने साउथ अफ्रीका में पहली बार बजाया था जीत का डंका

दक्षिण अफ्रीका में ‘फुल-लेंथ’ टेस्ट सीरीज़ नहीं खेली
बांगर की राय में भारतीय टीम के क्रिकेट कौशल में कमी होना दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज न जीत पाने का कारण नहीं है. टीम इंडिया ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका में फुल-लेंथ टेस्ट सीरीज़ नहीं खेली है. इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका के परिस्थितियों के अनुरूप खेल को अच्‍छी तरह ढाल नहीं पाई. स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी राय रखते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर बांगर ने कहा, ‘भारत ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है क्योंकि वे 2 या 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हैं. अगर उन्हें चार या पांच मैचों की टेस्ट सीरीज मिलती है तो ऐसी स्थिति में उनका प्रदर्शन निखरकर सामने आएगा.

बांगर का कहने का आशय यह है कि जब तक भारतीय प्‍लेयर्स, दक्षिण अफ्रीकी विकेट और वहां के माहौल के अनुरूप खेल को ढालते हैं तब तक ‘छोटी’सीरीज खत्‍म होने की स्थिति में आ जाती है. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरी तरह से निखरकर सामने नहीं आ पाता.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Sanjay bangar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here