Home Sports अश्विन- कृष्णा को मौका, फिर रवींद्र जडेजा क्यों हुए बाहर? रोहित शर्मा ने बताई सच्चाई

अश्विन- कृष्णा को मौका, फिर रवींद्र जडेजा क्यों हुए बाहर? रोहित शर्मा ने बताई सच्चाई

0
अश्विन- कृष्णा को मौका, फिर रवींद्र जडेजा क्यों हुए बाहर? रोहित शर्मा ने बताई सच्चाई

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट शुरू हो चुका है. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर तेम्बा बावुमा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. वहीं, टेस्ट क्रिकेट के माहिर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है.

रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि जडेजा पहले टेस्ट में क्यों नहीं खेल रह हैं. रोहित ने कहा,” अश्विन, जडेजा की जगह खेल रहे हैं. जड्डू की पीठ में थोड़ी ऐंठन थी. इसलिए अश्विन को उनकी जगह शामिल किया गया है. अश्विन अच्छे स्पिनर हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी खेल रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा अपना डेब्यू कर रहे हैं.”

महेंद्र सिंह धोनी ने फ्यूचर प्लान को लेकर दिया अपडेट, कहा- मैं आर्मी के साथ…

रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह गेंद के साथ साथ बल्ले से भी धमाल मचाते हैं. अब तक टेस्ट करियर में जडेजा 250 से भी ज्यादा विकेट ले चुके हैं और 2800 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

Prasidh Krishna Test Debut: प्रसिद्ध कृष्णा का टेस्ट डेब्यू, बॉक्सिंग डे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों संग उतरे रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डिजोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Ravindra jadeja, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here