Home Breaking News IND vs SA Playing 11: मुकेश पर प्रसिद्ध का पलड़ा भारी, शार्दुल को मिल सकता है मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

IND vs SA Playing 11: मुकेश पर प्रसिद्ध का पलड़ा भारी, शार्दुल को मिल सकता है मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

0
IND vs SA Playing 11: मुकेश पर प्रसिद्ध का पलड़ा भारी, शार्दुल को मिल सकता है मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

[ad_1]

ind vs sa 1st test 2023 playing 11 prediction india vs south africa captain vice captain and players list

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू हो रही है। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क से हो रही है, जहां उछाल और तेजी से गेंदबाजों को फायदा मिलता है। भारत ने यहां तीन टेस्ट खेले हैं और एक में जीत हासिल की है, दो में उसे हार मिली है। हालांकि, दोनों देशों के बीच 2021 में यहां खेला गया टेस्ट मैच भारत ने जीता था। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। ऐसे में यहां पहले खेलने वाली टीम के लिए चुनौती रहेगी।

सेंचुरियन में भारत की चुनौती तीन मुख्य बातों पर निर्भर करेगी। एक कप्तान रोहित शर्मा अपने पुल और हुक शॉट पर किस तरह का नियंत्रण रखते हैं। दूसरा विराट कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंदों से छेड़खानी करते हैं या नहीं और तीसरा भारतीय टीम मोहम्मद शमी की कमी से किस तरह पाती है। दक्षिण अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी और लुंगी एनगिडी जैसे तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्क करियर शुरू करने वाले यशस्वी जायसवाल की इन गेंदबाजों के सामने असली परीक्षा होगी। इसी तरह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भी यहां अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। खास तौर पर श्रेयस की उछाल भरी गेंदों पर कमजोरी सभी जानते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here