Home Breaking News अनोखी शादी: पगड़ी लगाकर 500 बरातियों के साथ पहुंचा बछड़ा, बछिया के संग लिए सात फेरे

अनोखी शादी: पगड़ी लगाकर 500 बरातियों के साथ पहुंचा बछड़ा, बछिया के संग लिए सात फेरे

0
अनोखी शादी: पगड़ी लगाकर 500 बरातियों के साथ पहुंचा बछड़ा, बछिया के संग लिए सात फेरे

[ad_1]

A unique marriage in Bahraich for the message to save cows.

बरात में पहुंचा बछड़ा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अभी तक आप सभी ने लड़का व लड़की की शादी देखी होगी। जिसमें सज संवर कर दूल्हा बरात लेकर पहुंचता है। दूल्हन पक्ष की ओर से बरात का भव्य स्वागत किया जाता है और उनके आदर सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है, लेकिन बहराइच में मंगलवार की रात एक अनोखी बरात पहुंची। जिसमें सिर पर पगड़ी लगाकर कोई लड़का नहीं एक बछड़ा पहुंचा। वहीं, उसके साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते 500 से अधिक बराती भी पहुंचे। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात का भव्य स्वागत किया और हिंदू रीति रिवाज से द्वार पूजन व सात फेरों का संस्कार संपन्न करवाया गया।

जिले में गौ संरक्षण की अलख जगाने के लिए मंगलवार की रात एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। जहां श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के रामपुर कटेल गांव के चिरंजीव नंदी (बछड़े) की बरात पहुंची। पयागपुर थाना क्षेत्र के निहनिया कुट्टी गांव पहुंची इस अनोखी बरात का लड़की आयुष्मती नंदिनी (बछिया) पक्ष के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें – सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर

ये भी पढ़ें – डिप्टी सीएम केशव ने सड़कों पर लगाई झाड़ू, कूड़ा उठाया, पीएम के दौरे को लेकर कर रहे कैंप, Pics

हिंदू रीति रिवाज के अनुसान बरात में शामिल बरातियों को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। यही नहीं बरातियों को जलपान व नाश्ता भी करवाया गया। नाश्ते के बाद डीजे की धुन पर नाचते गाते बरात द्वारपूजन के लिए निकली। जहां वेदी बना कर बैठे पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वार पूजन करवाया।

इसके बाद रात में नंदी व नंदिनी ने आग को साक्षी मान कर विवाह के सात फेरे लिए। यही नहीं विवाह के दौरान पंडित जी ने दोनों को सात कसमें भी खिलाईं। पुरानी परंपरा के अनुसान तीन दिन की इस बरात का स्वागत अभी जारी है। विदाई की रस्म 28 दिसंबर को पूरी की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here