Home Sports IND vs SA: उछाल भरी पिच पर विराट कोहली के फ्लॉप होने से उठे सवाल, बचाव करते दिखे कोच

IND vs SA: उछाल भरी पिच पर विराट कोहली के फ्लॉप होने से उठे सवाल, बचाव करते दिखे कोच

0
IND vs SA: उछाल भरी पिच पर विराट कोहली के फ्लॉप होने से उठे सवाल, बचाव करते दिखे कोच

[ad_1]

IND vs SA, 1st Test:  साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच से पहले धाकड़ भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को सिर्फ एक नेट सेशन में अभ्यास करने का मौका मिला, लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने साफ कहा कि अपने करियर के इस मुकाम पर पूर्व कप्तान को बहुत अधिक अभ्यास की जरूरत नहीं है. विराट कोहली ने प्रिटोरिया के ‘टक्स ओवल’ में खेले गए एकमात्र तीन दिवसीय ‘इंट्रा-स्क्वाड’ अभ्यास मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था. विराट कोहली ने इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहले से ही चार दिनों की छुट्टी की अनुमति ली थी.

विराट कोहली के फ्लॉप होने से उठे सवाल

सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर विराट कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के बाहर निकलती गेंद पर वह चकमा खा कर आउट हो गए.  भारत ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का समापन आठ विकेट पर 208 रन पर किया. राठौड़ ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती दिन के खेल के बाद कहा, ‘कोहली करियर के जिस मुकाम पर है, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभ्यास की ज्यादा जरूरत है.’

बचाव करते दिखे कोच

विक्रम राठौड़ ने कहा, ‘विराट कोहली अकसर काफी बल्लेबाजी करते हैं और काफी अभ्यास भी करते हैं. उन्होंने अगर कुछ दिन कम अभ्यास किया तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमने आज भी देखा कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी पारी से ऐसा लगा नहीं कि वह लगभग छह महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं.’ लोकेश राहुल ने एक बार फिर से भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला और कोच ने भी माना कि वह इस टीम के संकटमोचक हैं.

संकटमोचक बनते जा रहे राहुल

विक्रम राठौड़ ने कहा, ‘राहुल हमारे लिए संकटमोचक बनते जा रहे हैं. वह कई बार टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में सफल रहे हैं. वह अपनी खेल योजना के साथ साफ हैं. उन्हें पता है कि अच्छी गेंदों का बचाव करना है जबकि कमजोर गेंदों पर रन बनाना है.’ (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here